सलमान खान की 'राधे' से अनुष्का शर्मा Out- इस हॉट एक्ट्रेस ने छीन ली ईद 2020 की ब्लॉकबस्टर!

सुपरस्टार सलमान खान की ईद 2020 को लेकर आने वाली फिल्म को लेकर खबरें थमने का नाम नहीं लेकिन रही हैं और हाल ही में सलमान खान का सोहेल खान के ऑफिस जाना इस खबर को और बड़ा बना रहा है। पता चला था कि हाल ही में सोहेल खान ने 'इंडियाज मोस्ट वांटेड कॉप- राधे' टाइटल रजिस्टर करवाया है। इसके बाद इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर अनुष्का शर्मा का नाम सामने आया था। अब एक ऐसा खबर आ रही है जो कि अनुष्का शर्मा के फैंस को झटका दे सकती है।

गॉशिप गलियारों की मानें तो फिल्ममेकर्स इस फिल्म के लिए सलमान खान के अपोजिट दिशा पटानी को कास्ट करना चाहते हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले दिशा पटानी सलमान खान के साथ फिल्म भारत में रोमांस करती नजर आईं थीं और उनको काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

disha patani, salman khan, anushka sharma, दिशा पटानी, सलमान खान, अनुष्का शर्मा

अब अगर इस फिल्म में उनकी जोड़ी सलमान खान के साथ बनती है तो निश्चित ही काफी बड़ा धमाका होने वाला है। अनुष्का शर्मा के अलावा पहले इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ का नाम भी सामने आया था।

अनुष्का को सलमान खान के साथ फिल्म सुल्तान में काफी ज्यादा पसंद किया गया था। राधे की बात करें तो फिल्म को निर्देशक प्रभुदेवा ही निर्देशित करते नजर आएंगे। हालांकि फिल्म को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X