इस हॉट थ्रिलर फिल्म का हिस्सा बनतीं दिशा पटानी- टाईगर की वजह से कर दिया रिजेक्ट?
भारत में दिशा पटानी सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। जाहिर है इससे दिशा के फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं, ताजा अफवाहों की मानें तो हाल ही में दिशा पटानी को फिल्म 'मर्डर 4' के लिए भी अप्रोच किया गया था, लेकिन दिशा ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशा के टाईगर श्राफ के कहने पर मर्डर 4 से इंकार किया है।
दरअसल, मर्डर फ्रैंचाइजी एक एडल्ट थ्रिलर है, जो अपने हॉट सीन्स की वजह से काफी पॉपुलर रही है। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के प्रोडक्शन तले साल 2004 में फिल्म मर्डर रिलीज की गई थी, जिससे मल्लिका शेरावत काफी पॉपुलर हुईं थीं। फिल्म सुपरहिट रही थी। वहीं, 2011 में मर्डर 2 और 2013 में मर्डर 3 रिलीज हुई। दोनों फिल्में सफल रही थीं।

अब मर्डर 4 की तैयारी शुरु हो चुकी है, लेकिन फिलहाल स्टारकास्ट फाइनल नहीं है। दिशा ने तो फिल्म से इंकार कर दिया है, लिहाजा देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी एक्ट्रेस इसका हिस्सा बनती हैं।
दिशा पटानी और टाईगर श्राफ की बात करें तो इनकी 'खास' दोस्ती से सभी वाकिफ हैं। दोनों अक्सर साथ दिखते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इन्होंने कभी अपने रिलेशन को जाहिर नहीं किया है। खबरों की मानें तो टाईगर नहीं चाहते थे कि दिशा मर्डर 4 में इंटिमेट सीन्स दें.. इसीलिए उन्होंने फिल्म ना करने की सलाह दी। बहरहाल, अब इसके पीछे की सच्चाई है, यह तो दिशा और टाईगर ही जानें।


Click it and Unblock the Notifications