दिशा पटानी ने फोटो पोस्ट करते हुए कर दी ये गलती, यूजर्स ने किया जमकर Troll
अभिनेत्री दिशा पटानी उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और आए दिन नई तस्वीरें या फिर किसी ना किसी ब्रांड का एड करती रहती हैं। हाल ही में दिशा पटानी ने कुछ ऐसा किया कि वो जमकर ट्रोल हो गईं और सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनको काफी खरी खोटी सुना डाली। दरअसल ये तब हुआ जब अभिनेत्री ने एक ब्रांड का एड करते हुए अपनी फोटो पोस्ट की थी और इसके कैप्शन में कॉपी पेस्ट करते हुए भी गलती कर दी।
फिर क्या था देखते ही देखते उनको काफी बातें सुनने को मिल गईं। जब तक दिशा पटानी इस पोस्ट को डिलीट करती तब तक तो वहां पर कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी थी।

उन्होने लिखा था कि फाइनल वीडियो यहां है और आपको हाई रेस वीडियो कुछ समय में मेल करेंगे तो प्लीज लास्ट वीडियो अपलोड करने के लिए इसका उपयोग करें।
इसके बाद एक यूजर ने लिखा कि.. कॉपी करने लिए Ctrl C+ Ctrl V काफी नहीं है, इसके लिए दिमाग की भी जरूरत होती है। इसके बाद कई और कमेंट्स लगातार आ गए। आइए एक नजर डालते हैं उन कमेंट्स पर जो कि यूजर्स के द्वारा आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications