दिशा पटानी की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक, नाम है Ktina, बनी हैं एकता कपूर!
दिशा पटानी भारत की रिलीज़ के बाद से परदे से गायब हैं और अब उनकी धमाकेदार वापसी हो रही है। दरअसल, बालाजी टेलीफिल्म्स एक फिल्म प्रोड्यूस कर रही है जिसका नाम है केटीना। इस फिल्म से दिशा का पहला लुक सामने आया है।
एकता कपूर ने ये लुक शेयर करते हुए लिखा कि मिलिए केटीना से। वैसे इनका नाम टीना है लेकिन एक ज्योतिषी ने इन्हें बताया कि नाम के आगे K लगाने से इनकी ज़िंदगी में सब शुभ होगा।

इसके साथ ही एकता ने दिशा के हाथ की तरफ ध्यान खींचते हुए पूछा कि हाथों में इतनी अंगूठी कौन पहनता है? बस इसके बाद से एकता कपूर से उनके दोस्तों ने सवाल पूछना शुरू कर दिया है।
दरअसल, एकता कपूर खुद ज्योतिषी पर इतना भरोसा करती हैं कि हर सीरियल और फिल्म का नाम K से शुरू करने की कोशिश करती हैं। वहीं हाथ में इतनी अंगूठियां भी वो खुद ही पहनती हैं।
माना जा रहा है कि केटीना में दिशा पटानी, एक छोटे शहर की लड़की बनी हैं जो ज्योतिषी पर बहुत विश्वास रखती है। और कहा जा रहा है कि ये किरदार पुरानी एकता कपूर पर आधारित है।
चलिए आपको भी मिलवा देते हैं पुरानी दिशा से -


Click it and Unblock the Notifications












