टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी ने बताए बचपन के किस्से, बाप रे, दोनो बहुत शैतान थे

फिल्म बागी 2 में आकर धमाल मचाने वाली जोड़ी टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी अब लोगों के दिलों पर राज कर रहे है। फिल्म टाइगर की तो जमकर तारीफ हुई ही साथ ही दिशा के अभिनय को भी लोगों ने खूब सराहा है। हाल ही में एक शो के दौरान बात करते हुए दोनो राइजिंग स्टार्स ने अपने बचपन की यादें साझा करते हुए बताया कि वो दोनो बचपन में काफी ज्यादा शैतान थे और लोगों के साथ मजाक किया करते थे।

उन दोनो ने तो ये भी बताया कि वो लोगों को काफी परेशान किया करते थे। इसी बात को आगे बढाते हुए टाइगर ने एक शरारती किस्सा शेयर किया जो हर बच्चे ने कभी ना कभी तो जरूर किया होगा।

tiger shroff, disha patani, baaghi 2, टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी, बागी 2

टाइगर के मुताबिक बचपन में उन्होने एक शख्स सीट पर च्व्यूंगम चिपका दी थी जो बाद में उसके काफी तेज चिपक गई थी। इसके अलावा दिशा ने भी अपने बचपन की यादों को साझा करते हुए लिखा था कि वो जब छोटी थी तो अपनी बहन के साथ खूब शैतानी करती थी।

उनका कहना है कि उनके घर में पापा नया फोन लेकर आए थे जिसमें वो लोग गलत नम्बर लगाकर किसी को भी ये कहकर परेशान करती थी कि वो माता बोल रही है।

टाइगर और दिशा ने इसके अलावा भी कई रोचक बातें शेयर की और अपने बचपन की यादों को ताजा किया। हालिया रिलीज फिल्म में दोनो साथ में थे और दोनो को इसके पहले भी एक गाने में देखा गया था जो कि एक एलबम का हिस्सा था।

टाइगर ने फिल्म हीरोपंती से बतौर अभिनेता शुरुआत की थी और वो फिल्म काफी बड़ी हिट थी। इसके अलावा उन्होने फिल्म बागी में आकर धमाल मचा दिया और वो लोगों के फेवरेट बन गए।

हालांकि बाद में उन्होने मुन्ना माइकल और द फ्लाइंग जट जैसी फ्लॉप फिल्में भी दी पर वो बागी 2 से फिर वापस आ गए। इस फिल्म में टाइगर का टाइगर वाला अंदाज ही दिखा था।

दिशा पटानी को फिल्म एमएस धोनी में थोड़ी के लिए देखा गया था पर वो लोगों को काफी पसंद आई थी और उनके अभिनय को लोगों ने खूब सराहा था।

इसके बाद वो टाइगर के साथ बागी 2 में आई और फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस समय टाइगर श्रॉफ फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 को लेकर शूटिंग में व्यस्त है और इस फिल्म को करण जौहर निर्देशित कर रहे है।

फिल्म में दो नए चेहरे सारा सूतारिया और अनन्या पांडे नजर आने वाले है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X