नुपूर सेनन के रिसेप्शन में दिशा पाटनी-तलविंदर का बवाल, कौन हैं तलविंदर जो बताए जा रहे हैं दिशा के नए BF

Disha Patani Talwinder Videos: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उदयपुर में हुई नुपूर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई। इसी पार्टी में दिशा पाटनी को पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ देखा गया, जिसके बाद दोनों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

Disha Patani Talwinder Videos

रिसेप्शन पार्टी में दिशा और तलविंदर कैमरों से बचते हुए नजर आए। जहां शादी के दौरान दोनों साथ दिखाई दिए थे, वहीं पार्टी में वे एक-दूसरे से दूरी बनाए दिखे। दिलचस्प बात यह रही कि तलविंदर ज्यादातर समय दिशा की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर इस पार्टी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी उदयपुर में क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी। इसके बाद मुंबई में हुए रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस लिस्ट में सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और करिश्मा तन्ना जैसे नाम शामिल थे। दिशा पाटनी और मौनी रॉय भी इस खास मौके पर पहुंचीं।

कैमरे से क्यों बचते हैं तलविंदर?

पंजाबी सिंगर तलविंदर अपनी अलग पहचान के लिए जाने जाते हैं। वे आमतौर पर अपना चेहरा सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाते। सोशल मीडिया और लाइव शोज में भी वे मास्क या खास तरह का फेस पेंट लगाए नजर आते हैं। यही वजह है कि जब दिशा पाटनी के साथ उनका वीडियो सामने आया और उनका चेहरा दिखा, तो फैंस और लोग हैरान रह गए।

अब दिशा और तलविंदर की दोस्ती को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं, लेकिन दोनों की तरफ से इस पर अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।

More from Filmibeat

Read more about: disha patani mouni roy bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X