चोट लगने के बाद 'दिशा पटानी' ने किया खतरनाक एक्शन, यहां देखिए दमदार Video
दिशा पटानी सिर्फ खूबसूरती से ही नहीं बल्कि अपने फिटनेस और एक्शन से भी फैंस को दीवाना कर देती हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि खूबसूरती और एक्शन का ऐसा मेल बहुत कम एक्ट्रेसेसे में देखने को मिलता है। दिशा कई बार ये कह चुकी हैं कि एक्शन सीन सीखने में और पर्दे पर उतारने में उन्हें बेहद दिलचस्पी है।
इस वजह से वह अपने खाली समय में कई बार जिमनास्टिक मूव्स सीखने की कोशिश करती हैं। इसी के तहत उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।। जहां पर दिशा एक बार फिर अपना कमाल दिखा रही हैं। दिशा इस वीडियो में भागती हुईं आती हैं और फ्रंट फ्लिप जंप करती हैं।

आपको बता दें कि इंजरी के बाद दिशा की एक्शन करने की ये पहली कोशिश है। वह इसमें पूरी तरह से कामयाब हो गई हैं। दिशा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि फाइनली मैंने पहली फ्रंट फ्लिप जंप को पूरा कर दिया।
घुटने की इंजरी के बाद ये मेरी पहली कोशिश है। मैंने अपने डर पर जीत हासिल की है। मैं काफी खुश हूं। आपको बता दें कि दिशा के इस वीडियो को अब तक 15 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
बहरहाल, यहां देखिए दिशा की ऐसी तस्वीरें जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है..


Click it and Unblock the Notifications