#RaatKiBaat: कल रात टाईगर श्रॉफ के घर पहुंची दिशा पटानी, तस्वीरें हुईं वायरल
टाईगर श्रॉफ और दिशा पटानी ने हमेशा ही अपने अफेयर की खबरों को मीडिया के सामने एक पहेली ही बनाकर रखा है। दोनों ना ही इस बात को नकारते हैं और ना ही कुबूल करते हैं। लेकिन दोनों की गहरी दोस्ती अकसर तस्वीरों में दिख ही जाती हैं। जहां दोनों साथ में छुट्टियां मनाते दिख जाते हैं वहीं कल रात, दिशा पटानी टाईगर श्रॉफ के घर पर दिखाई दीं।
कुछ समय साथ बिताने के बाद, दिशा और टाईगर दोनों ही गाड़ी से एक लंबी ड्राईव पर निकल पड़े। गौरतलब है कि टाईगर और दिशा सबसे पहले, टीसीरीज़ के एक वीडियो के लिए साथ दिखाई दिए थे जहां दोनों की जोड़ी को काफी सराहा गया था। इसके बाद दोनों ने बागी 2 में साथ में जलवे बिखेरे।

बागी 2 में टाईगर और दिशा को साथ देखने के लिए फैन्स इतने उतावले थे कि फिल्म को 25 करोड़ की ओपनिंग मिली। आगे के प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो टाईगर श्रॉफ बागी 3 और ऋतिक Vs टाईगर में व्यस्त हैं वहीं दूसरी तरफ दिशा पटानी, सलमान खान की भारत के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही हैं।
दिशा पटानी बॉलीवुड में केवल दो ही फिल्में पुरानी हैं। लेकिन उनके चाहने वालों की संख्या में लगातार इजाफा होता रहता है। अब टाईगर दिशा की ये तस्वीर तो वायरल है लेकिन अभी तक दोनों ही अपने रिश्ते को कुबूल करने को तैयार नहीं हैं। और बॉलीवुड में जब तक ढंक छिप कर बातें होती हैं तब तक हर कपल की कोई ना कोई प्राईवेट तस्वीर बाहर आ ही जाती है।
बॉलीवुड में कई ऐसे अफेयर थे जिनकी वायरल तस्वीरों ने सबको चौंका दिया था -


Click it and Unblock the Notifications