Radhe- अपने किरदार को लेकर दिशा पटानी ने बोली ये बात- सलमान खान के साथ करेंगी धमाका
Recommended Video
एक्ट्रेस दिशा पटानी ने जब से फिल्म भारत में सलमान खान के साथ स्लो मोशन में धमाल मचाया है वो काफी ज्यादा चर्चा में चल रहीं है। इसके अलावा हाल ही में एक बार फिर से उनकी जोड़ी सुपरस्टार सलमान खान के साथ बन गई है। गौरतलब है कि वो फिल्म राधे में सलमान खान के अपोजिट दिखने वाली हैं जिसके बारे में दिशा पटानी का एक बयान सामने आया है। गौरतलब है कि वो एक के बाद एक करीब 3 फिल्में कर रही हैं जिसमें एकता कपूर की फिल्म भी शामिल है।
लेकिन राधे एक बिग बजट फिल्म साबित होने वाली है। ऐसे में दिशा पटानी ने कहा कि वो तीन प्रोजेक्ट कर रहीं हैं। उन्होने राधे को लेकर कहा कि ये रोल काफी ज्यादा चैंलेंजिंग होने वाला है लेकिन वो तीनो किरदारों के लिए काफी ज्यादा मेहनत कर रहीं हैँ।

बता दें कि हाल ही में फिल्म राधे से फर्स्ट सीन का वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें सलमान खान काफी एक्शन मोड में वॉक करते हुए नजर आ रहे थे। इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हैं और ईद 2020 में फिल्म धमाका करने आ रही है। जानिए कुछ खास डिटेल्स...


Click it and Unblock the Notifications