VIDEO: खुशबू पाटनी ने 2 चीजों से घर पर बनाया सेल्फ डिफेंस हथियार, AK-47 से भी ज्यादा बुरी देगा दुश्मन को चोट

Khushboo Patani Self Defence: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने अपने घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की दिल दहला देने वाली घटना के बाद सेल्फ डिफेंस से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। खुशबू पाटनी का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पूर्व आर्मी ऑफिसर ने घर में रख सिर्फ 2 चीजों से ऐसा हथियार तैयार कर लिया है जो दुश्मन को बंदूक की गोली से भी ज्यादा बुरी तरह से घायल करेगा।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने डाटा केबिल और लोहे के बोल्ट की मदद से बचाव के टिप्स दिए हैं। साथ ही यह भी बताया कि क्या सावधानियां बरतनी हैं। खुशबू वीडियो में कह रही हैं, 'मैं इस वीडियो के जरिए आपको बता रही हूं कि घर पर सेल्फ डिफेंस उपकरण कैसे बनाया जा सकता है। सबसे पहले आप सोच रहे होंगे कि हमें इसकी क्या जरूरत है? तो आज के इस युग में, कलयुग में कब जाने क्या हो जाए किसी को कुछ पता नहीं। आप पब्लिक फिगर में हैं या नहीं, इससे कोई लेना-देना नहीं है। अपने पास कुछ न कुछ सेल्फ डिफेंस के लिए रखिए। आपके पास लाइसेंस है तो बेस्ट है। अगर आपके पास लाइसेंस नहीं है तो यह उपाय आजमा सकते हैं'। इसके बाद खुशबू पाटनी केबिल और बोल्ट के जरिए एक उपकरण तैयार करती हैं, जो आत्मरक्षा में कारगर साबित हो सकता है।
इसके आगे खुशबू ने कहा, 'मेरे जितने भी भाई-बहन हैं वे आत्मरक्षा के लिए पेपर स्प्रे ले सकते हैं। इंडिया में लीगल भी है और बहुत कारगर भी है'। खुशबू ने कहा कि अगर पेपर स्प्रे उपलब्ध होने में कोई समस्या आ रही हो तो ईमेल से उनसे संपर्क किया जा सकता है, वे उपलब्ध करा देंगी। खुशबू पाटनी के इस पोस्ट पर नेटिजन्स उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं। साथ ही उनके साहस की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि इस मुश्किल वक्त में वे उनके साथ हैं।


Click it and Unblock the Notifications











