पहलगाम हमले पर फूटा खुशबू पाटनी का गुस्सा, बोलीं- 75 साल से झेल रहे हैं इन पाकिस्तानियों को बहुत हुआ ड्रामा...

Disha patani

Khushboo patani Viral Video: दिशा पटानी की बहन पूर्व आर्मी अफसर खुशबू पाटनी पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक नन्ही बच्ची की जान बचाई थी जिसके बाद से लोग खुशबू की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि खुशबू आए दिनों लगभग हर मुद्दे पर अपने व्यूज लोगों के सामने रखती हैं। वहीं अब खुशबू पाटनी ने पहलगाम आतंकी हमले पर भी अपने विचार रखे हैं। खुशबू पाटनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खुशबू आतंकियों पर गुस्सा जाहिर करती नजर आ रही हैं।

खुशबू ने अपने इंस्टा स्टोरी पर कई वीडियोज शेयर किए हैं जिसमें वह कहती हैं कि सभी तो पता है कि पहलगाम में क्या हुआ है। इसी को कलयुग बोलते हैं। यही कलयुग है। कहते हैं कि जंग आखिरी में होनी चाहिए जब सारे ही दरवाजे बंद हो जाएं। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है। 75 साल से झेल रहे हैं इन पाकिस्तानियों को पाकिस्तान को। हो गया अब बहुत ड्रामा प्यार का और शांति का। हम खुद से झूठ बोलते रहते हैं, लेकिन यह धार्मिक मामला है। धर्म जानकर ही उन्होंने मारा।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर टैप करें- पहलगाम हमले पर फूटा खुशबू पाटनी का गुस्सा, अब तो सीखे ऑर्डर मिलना चाहिए...

ऑर्डर मिलने की तैयारी होनी चाहिए।
खुशबू आगे कहती हैं कि आतंकी कहना बंद करो इसके पीछे है पाकिस्तानी आर्मी। हमारे पास अच्छी खासी फोर्स है। अब हो जाना चाहिए, अब सोचना नहीं चाहिए। और कश्मीर में भी जो एंटी नेशनल लग रहे हैं उन्हें भी निकाल देना चाहिए। किस धर्म में लिखा है किस किताब में लिखा है कि आप बेगुनाह लोगों को मार दो। तो इसके पीछे आतंकी का नाम ना दें यह साफ तौर पर पाकिस्तानी आर्मी है। अब तो बस ऑर्डर मिलने की तैयारी होनी चाहिए हलके में नहीं लेना चाहिए। ये भारतीयों को पसंद नहीं करते चाहें वह किसी भी धर्म के क्यों ना हों।

More from Filmibeat

Read more about: khushboo patani trending
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X