सलमान खान की फिल्म साइन करने से पहले, एक्ट्रेस ने कही यह बड़ी बात!
सलमान खान स्टारर फिल्म भारत में कैटरीना कैफ, तबू के साथ बतौर एक्ट्रेस दिशा पटानी भी अहम किरदार निभाने वाली हैं। दिशा सर्कस में खतरनाक करतब करती दिखेंगी, जिसके लिए वह लगातार ट्रेनिंग भी ले रही हैं। फिल्म की कहानी को लेकर अली अब्बास जफर ने कहा- "भारत की कहानी एक 65 साल की उम्र के आदमी को लेकर है जो कि एक राष्ट्र की यात्रा को लेकर दिखाई जाएगी। फिल्म में हर किरदार काफी खास है।
अजय देवगन की अगली फिल्म- दो शानदार सुपरहिट स्टार हो गए FINAL
अली अब्बास जफर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि फिल्म में दिशा पटानी को साइन करने से पहले मैंने उन्हें पूरी कहानी सुनाई थी। जिसके बाद दिशा ने कहा था- फिल्म में भले ही मेरा किरदार कम वक्त का हो, लेकिन मैं ये फिल्म करूंगी क्योंकि इसकी कहानी बेहद खूबसूरत है। दिशा ने कहा, फिल्म किसी भी किरदार से ज्यादा अहम होती है।

निर्देशक ने कहा, इस फिल्म को लेकर पूरी टीम, सभी सितारे बहुत उत्साहित हैं। लिहाजा, मैं भी हर किरदार का ध्यान रख रहा हूं, मैं बहुत ही सावधानी से ये फिल्म बना रहा हूं। जाहिर है यह बड़ी फिल्म है तो चुनौतियां भी बड़ी हैं।


Click it and Unblock the Notifications