दिशा पटानी ने लॉकडाउन में शेयर की अपनी लेटेस्ट तस्वीर- खिली धूप में ग्लैमरस अंदाज़, वायरल
लॉकडाउन को लगभग 4 महीने गुजर चुके हैं और ना सिर्फ आम पब्लिक बल्कि बॉलीवुड सितारे भी अब घरों से बाहर निकलने को बेसब्र हैं। इस लॉकडाउन के दौरान सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहे हैं और फैंस से लगातार जुड़े रहे हैं। हाल ही में दिशा पटानी ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। कोई शक नहीं कि दिशा इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर दिशा की गजब की फैन फॉलोइंग है। दिशा की ग्लैमरस तस्वीरों के साथ साथ उनके एक्शन और जिम वीडियोज भी काफी पॉपुलर हैं। दिशा जबरदस्त एक्शन करती हैं और उनका इंस्टाग्राम इसका सबूत है।

आने वाली फिल्मों की बात करें तो दिशा सलमान खान के साथ 'राधे' में दिखने वाली हैं, जिसका निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। वहीं, एक विलेन 2 और मलंग सीक्वल भी फाइनल हो चुकी है। खास बात है कि इस साल दिशा की मलंग फरवरी में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। फिल्म में दिशा के साथ अनिल कपूर, कुणाल खेमू और आदित्य रॉय कपूर थे।


Click it and Unblock the Notifications