Viral: दिशा पटानी ने शेयर किया सलमान खान स्टारर भारत के लिए अपना सर्कस स्टंट

दिशा पटानी, सलमान खान स्टारर भारत के लिए जमकर तैयारी कर रही हैं। फिल्म में दिशा सर्कस में काम करने वाली एक ट्रपीज़ आर्टिस्ट बनी हैं जिसके लिए वो लगातार रिहर्सल कर रही हैं। अब दिशा ने अपना रिहर्सल वीडियो शेयर किया है जहां वो शानदार साइड किक करती हुई नज़र आ रही हैं। उनके इस वीडियो की तारीफ बॉलीवुड के स्टंट किंग टाईगर श्रॉफ ने भी कर दी है।

फिल्म में दिशा का किरदार 60 के दशक का होगा। इसमें दिशा सर्कस में काम करने वाली एक ट्रपीज़ आर्टिस्ट बनेंगी और सलमान खान मोटरसाईकिल स्टंट करने वाले स्टंटमैन। पहले खबरें थीं कि फिल्म में दिशा पटानी सलमान खान की बहन बनी हैं लेकिन फिलहाल की खबरों की मानें तो फिल्म में दिशा पटानी सलमान खान के साथ रोमांस करती दिखेंगी।

disha-patani-shares-rehearsal-video-from-bharat-the-film-performing-a-side-kick

फिल्म कई एक आदमी के कई दशकों की कहानी बताएगी जहां दिशा और सलमान का ये 60 के दशक का प्रेम होगा। सलमान फिल्म में पांच अवतार में नज़र आने वाले हैं। अपने 60 के दशक के लिए वो बिल्कुल पतले दुबले से, अपने करण अर्जुन के दिनों वाले सलमान खान नज़र आएंगे।

भारत, ओड टू माय फादर नाम की एक कोरियन फिल्म का हिंदी रूपांतरण है। फिल्म भारत - पाकिस्तान विभाजन के इर्द गिर्द घूमती है और ईद पर रिलीज़ हो रही है। जब तक आप दिशा पटानी को भारत में देखेंगे, तब तक आपको याद दिला देते हैं कुछ एक्शन हीरोइनें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X