इधर खुशबू पाटनी को लगी लताड़, उधर छोटे कपड़ों में दिशा पाटनी ने किया बोल्ड डांस लोग बोले- बहनें नहीं सुधरेंगी

Disha Patani

Disha Patani Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी इन दिनों अपने विवादित बयान की वजह से जमकर ट्रोल की जा रही हैं। उन्होंने अनिरुद्धाचार्य के लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली बात का जमकर विरोध तो किया ही है उन्होंने अनिरुद्धाचार्य महाराज के खिलाफ ऐसे शब्द बोले जो लोगों को जरा भी पसंद नहीं आए। जिस वजह से दिशा पाटनी की बहन का जमकर विरोध हुआ। इस विरोध की आग अभी शांत नहीं हुई थी कि दिशा पाटनी ने एक बहुत ही बॉम्बास्टिक डांस का वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। दिशा पाटनी का यह वीडियो आते ही धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है दिशा का ये डांस वीडियो

दिशा पाटनी के वायरल हुए इस वीडियो में देखा सकता है कि दिशा पाटनी शाहरुख खान और प्रीति जिंटा के गाने जिया जले के रिमिक्स गाने पर सिज़लिंग डांस करती नजर आती हैं। ब्लैक कलर का टैंक टॉप, ब्लैक बॉडीकॉन शॉर्ट्स और ब्लैक बूट्स पहने हुए दिशा बहुत ही एनर्जेटिक डांस करती दिखती हैं। दिशा के बोल्ड डांस मूव्स और उनकी अदाएं देख फैन्स ही क्या सितारे भी उनके फैन बन गए हैं। इस वीडियो के साथ ही दिशा ने कैप्शन में लिखा है-पहली बार किया है। प्रैक्टिस करती रहूंगी वो भी इतनी सेक्सीएस्ट टीचर के साथ।

दिशा का डांस देख टाइगर श्रॉफ की मां ने की तारीफ

दिशा पाटनी के इस वीडियो पर मौनी रॉय ने कमेंट करते हुए लिखा- वाऊ...वहीं दिशा का डांस देख टाइगर श्रॉफ की मां भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाईं। आएशा श्रॉफ फायर इमोजी के साथ हार्ट इमोजी बनाकर दिशा की तारीफ करती हैं। वहीं जब इतने लोग दिशा की तारीफ कर रहे हैं तो अलेक्जेंडर एलेक्स कैसे पीछे छूट सकते हैं। उन्होंने भी एक इमोजी बनाकर दिशा के डांस की तारीफ की, लेकिन वहीं कुछ लोग हैं जो दिशा को ट्रोल कर रहे हैं।

जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कपड़े कम कर देने से टैलेंट नहीं आता। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अब तो आवाज उठानी होगी बर्दाश्त के बाहर हो गया है तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- ये बहनें नहीं सुधरेंगी।

More from Filmibeat

Read more about: disha patani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X