राधे की रिलीज से पहले दिशा पाटनी का जबरदस्त एक्शन, उठाया 70 किलो वजन, टाइगर श्रॉफ की मां हुईं फिदा
बॅालीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर से अपने जिम एक्सरसाइज वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इससे सभी वाकिफ हैं कि दिशा पाटनी हमेशा से ही अपने जिम लुक को लेकर खबरों में छाए रहते हैं। कई बार दिशा पाटनी हैवी वजन भी उठाते हुए नजर आती हैं। इस बार भी दिशा पाटनी ने अपने शरीर की ताकत को दिखाते हुए 70 किलो का वजन उठाया है।
आप इस वीडियो देखेंगे कि दिशा पाटनी ने कंधे पर 70 किलो का हैवी वेट रखा हुआ है। इसके साथ वह एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिशा पाटनी ने लिखा है कि मेरी पंसदीदा एक्सरसाइज में से एक। इस वीडियो को देखने के बाद टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने भी दिशा का वर्कआउट से बेहद प्रभावित हुई हैं।

उन्होंने उनके इस वीडियो को कमेंट करते हुए लिखा है वाह दिशु। एक्ट्रेस एली अवराम ने भी इस वीडियो पर दिशा की तारीफ की है। आपको बता दें कि दिशा पटानी जल्द ही यानी कि इस ईद पर वह राधे योर मोस्ट वांटेड भाई में नजर आयेंगी। इसके साथ दिशा पाटनी के पास एक विलेन 2 जैसी धमाकेदार एक्शन रोमांटिक फिल्म भी है।


Click it and Unblock the Notifications