दिशा पाटनी की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आग, लहंगे में दिए ऐसे-ऐसे किलर पोज
दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती हैं। अपनी बोल्ड और स्टाइलिश अंदाज़ से दिशा पाटनी फैंस को सरप्राइज देने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। पिछले दिनों उनकी फिल्म 'एक विलेन रिर्टन्स' रिलीज हुई है।
फिल्म को जहां दर्शकों और समीक्षकों के मिलेजुले रिव्यू मिले हैं वहीं, दिशा इन दिनों अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से भी लगातार सुर्ख़ियों में हैं। उन्होंने हाल ही वाइन इंडो-वेस्टर्न लहंगे में अपना फोटोशूट कराया है और उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा में है।

दिशा पाटनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो काफी स्टाइलिश अवतार में दिख रही हैं। उनका वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। ज्यादातर यूजर्स और फैंस उनकी तस्वीर पर कॉमेंट सेक्शन में फायर इमोजी डाल रहे हैं।

दिशा पाटनी की तस्वीरें
इस वीडियो में दिशा पाटनी वाइन कलर के चमकीले स्क्वींड लहंगे में दिख रही हैं। इसमें दिशा पाटनी ब्राइडल अवतार में दिख रही हैं लेकिन साथ ही उन्होंने इस लुक के साथ बोल्डनेस का तड़का भी लगाया है। ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ वो इस आउटफिट में किलर पोज देती दिख रही हैं।

जिम के प्रति सजग
दिशा पाटनी जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही फिटनेस के प्रति सजग भी हैं। आए दिन वो जिम या अपनी पिलाटे क्लास में पसीना बहाने नजर आती हैं।

ब्रेकअप की चर्चा
पिछले कुछ समय से दिशा पाटनी अपने रिलेशनशिप की वजह से भी लगातार चर्चा में हैं। दरअसल, ऐसी खबरें आ रही थीं कि उनका और कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ का ब्रेकअप हो गया है।

शादी का विचार
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ के साथ शादी करना चाहती थीं लेकिन टाइगर श्रॉफ फिलहाल अपने करियर पर अधिक फोकस करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

उम्मीद है सब अफवाहें हों
कहा जा रहा है कि शादी ही दोनों के ब्रेकअप का कारण है। हालांकि, टाइगर-दिशा के फैंस को अभी भी उम्मीद है कि दोनों के ब्रेकअप की खबरें महज अफ़वाह साबित होंगी।


Click it and Unblock the Notifications











