Video: दिशा पटानी का धमाकेदार डांस वायरल, भारत के लिए चल रही है जोरदार तैयारी
डांस की बात करें तो दिशा पटानी का भी कोई जोड़ नही हैं। बता दें कि वो जब डांस करती है तो टाइगर को भी कड़ी टक्कर देने सकती है ऐसा लगता है। उनका आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है और लोग उनको काफी ज्यादा पसंद करते है। हाल ही में उनका एक बेहतरीन वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो डांस की रिहर्सल करती हुई नजर आ रही है और काफी शानदार डांस कर रही है। उनकी एनर्जी देखकर लग रहा है कि वो काफी ज्यादा मेहनत कर रही है।
खबर है कि दिशा इस तरह की तैयारी अपनी आने वाली फिल्म भारत के लिए कर रहे है जिसमे वो बेहतरीन डांस करते हुए कलाबाजी करते हुए नजर आने वाली है।

बता दें कि फिल्म में दिशा पटानी का किरदार सरकस में काम करने वाली एक लड़की का होगा जिस कारण वो काफी ज्यादा मेहनत कर रही है। बता दें कि ये उनकी तीसरी फिल्म है जो कि सबसे बडी फिल्म होगी।
इसके पहले वे बागी 2 और एमएस धोनी में नजर आ चुकी है। बता दें कि सलमान खान की फिल्म भारत का हिस्सा बनने के बाद दिशा का कहना था कि वो खुशनसीब है कि..
उनको सलमान जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। फिल्म की शूटिंग माल्टा में चल रही है और सलमान खान इस समय बिग बॉस लॉंच करने के लिए देश वापस लौट आए है।
इस फिल्म में दिशा के अलावा कैटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार आपको देखने को मिलने वाले है। फिलहाल आप देखिए इस वीडियो को जिसमें दिशा काफी एनर्जी भरा डांस करते हुए नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications