दिशा पटानी की इस हॉट फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका- फैंस ने की तारीफ
बॉलीवुड की हॉट एंड ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पटानी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक्ट्रेस ने अपने बैंकॉक हॉलीडे से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। और देखते ही देखते वह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इस तस्वीर में दिशा ब्लैक कलर की बिकिनी पहने पूल के किनारे बैठीं नजर आ रही हैं। कोई शक नहीं कि दिशा यहां काफी ग्लैमरस और हॉट लग रही हैं। बता दें, दिशा अगले साल सलमान खान के साथ फिल्म राधे में दिखेंगी।
हाल ही में दिशा काम से ब्रेक लेकर अपने दोस्तों के साथ कुछ दिनों के हॉलीडे पर बैंकॉक गई थीं। जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए पॉपुलर दिशा की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और यही वजह से सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications