'सलमान खान तो सैंटा क्लॉज हैं' दिशा पटानी ने क्यों बोली इतनी बड़ी बात?

सुपरस्टार सलमान खान जब भी किसी पर अपना हांथ रखते हैं तो निश्चित ही उसकी लाइफ बदल जाती है। हाल ही में दिशा पटानी ने सलमान खान को लेकर एक बड़ी बात बोली है और उनकी तुलना क्रिसमस के सैंटा से कर दी है। जो कि आता है तो सबके लिए कुछ ना कुछ उपहार लाता है। फिल्म भारत में दिशा पटानी ने सलमान खान के साथ रोमांस किया और स्लो मोशन गाने में नजर आईं थीं। हालांकि फिल्म में उनका किरदार छोटा सा ही था लेकिन लोगों ने उनको काफी पसंद किया था।

यहां तक की उनकी और सलमान खान की जोड़ी को फ्रेश जोड़ी भी बता डाला था। दिशा पटानी ने हाल ही में एक प्रतिष्ठित न्यूज वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए कहा कि काम करने से पहले कई लोगों ने उनसे कहा था कि सलमान खान एक डराने वाली पर्सनालिटी है।

salman khan, disha patani, सलमान खान, दिशा पटानी

लेकिन उनके साथ करने के बाद मैने अलग ही अनुभव किया है। दरअसल वो काफी ज्यादा स्वीट और डाउन टू अर्थ हैं। वो अपने को-स्टार को काफी ज्यादा अच्छा फील करवाते हैं।

मैने फिल्म के सेट पर देखा है कि काफी लोग उनसे मदद मांगने आते हैं और वो सबकी मदद करते हैं। वो इंडस्ट्री के सांता क्लॉज हैं। दिशा पटानी ने अभी तक सिर्फ तीन फिल्में की हैं लेकिन लोगों ने उनको काफी ज्यादा पसंद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X