पापा पुलिस में थे, आज तक मुझे किसी लड़के ने प्रपोज नहीं किया- दिशा पटानी
दिशा पटानी इस समय फिल्म मलंग को लेकर चर्चा में हैं और दीवानगी की बात करें तो उनके चाहने वाले करोड़ों हैं। लेकिन इस समय उन्होने एक ऐसी बात कही जिसपर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। दिशा पटानी ने कहा है कि उनको आज तक किसी ने भी प्रपोज नहीं किया है। क्या हुआ ? आपको भी झटका लगा क्या ? इस बात खुलासा खुद दिशा ने किया है। उनका कहना है कि मुझे आज तक किसी ने प्रपोज नहीं किया है..
मैं कभी किसी पार्टी में नहीं जाती और कॉलेज में मैं टॉम बॉय थी। दिशा में कहा कि उनके पापा पुलिस में थे तो कभी किसी ने पूछा ही नहीं और जब इंडस्ट्री में आई तब भी किसी ने नहीं पूंछा। मेरी लाइफ काफी ज्यादा सैड रही है।

दिशा का ये बयान काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि उनका नाम अक्सर टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ता रहता है और दोनो अक्सर साथ में नजर आते हैं। हाल ही में भी दोनो साथ में एक जगह स्पॉट हुए थे।
टाइगर श्रॉफ और दिशा अपने रिश्ते को लेकर अक्सर कहते हैं कि वो अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो उनको ही पता होगा।
फिलहाल दिशा पटानी एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में कर रही हैं। मलंग के बाद वो सलमान खान के साथ फिल्म राधे में नजर आने वाली हैं जो कि ईद 2020 के मौके पर रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications