सलमान खान के साथ रोमांस करना तो किसी सपने जैसा है, बस मेरा सच हो गया - दिशा पटानी
Recommended Video
सलमान खान दिशा पटानी के साथ अपनी फिल्म भारत में रोमांस करते दिखाई देंगे और अब दिशा पटानी ने फिर से इस रोमांस के बारे में बात करते हुए बताया कि सलमान खान के साथ रोमांस करना तो जैसे किसी सपने के सच होने जैसा है। सलमान से रोमांस पर बात करते हुए दिशा ने बताया कि फिल्म में भले ही उनका रोल छोटा है लेकिन वो सलमान से रोमांस करने का मौका कैसे छोड़तीं।
पहले भी इस बारे में बात करते हुए दिशा पटानी ने कहा था कि फिल्म में वो सलमान के साथ 60 के दशक में रोमांस करती दिखाई देंगी। अली अब्बास ज़फर ने भी उनसे कहा कि ऐसा मौका कभी नहीं मिलेगा क्योंकि सलमान की भी तो उम्र हो रही है।

बस यही कारण था कि दिशा पटानी ने झट से सलमान खान के साथ रोमांस करने के लिए हां कर दी। फिल्म में दिशा एक ट्रपीज़ आर्टिस्ट की भूमिका में दिखाई दे रही हैं जो सलमान खान के किरदार भारत के साथ ही उस सर्कस में काम करता रहेगा। सलमान के साथ दिशा की केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है।
फिल्म से सलमान खान और दिशा पटानी का गाना स्लो मोशन रिलीज़ हो चुका है। इस गाने में भी दिशा और सलमान की केमिस्ट्री की जमकर तारीफें हो रही हैं। सलमान के साथ काम करने को लेकर दिशा अपना अनुभव कई बार साझा कर चुकी हैं। रही सलमान के रोमांस की बात, तो यहां देखिए उनके बेस्ट रोमांस -


Click it and Unblock the Notifications