'मैं इंप्रेस करने की कोशिश कर रही हूं' टाइगर श्रॉफ से बेइंतहा प्यार करती हैं दिशा पाटनी? पहली बार तोड़ी चुप्पी

Disha Patani Tiger Shrof News: अक्सर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का नाम आपस में जोड़ा जाता है। कहा जाता रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने इस पर कभी बात नहीं की और हमेशा यही कहते रहे हैं कि वो दोस्त हैं।

Disha Patani

लेकिन अब दिशा पाटनी ने पहली बार इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए राज से पर्दा हटा दिया है। दिशा ने खुले शब्दों में कहा कि उन्होने तो काफी कोशिश की इंप्रेस करने की लेकिन वो नहीं कर पाईं। उन्होने जिम्नास्टिक सीखी और स्टंट भी किए लेकिन कुछ नहीं हुआ है। दिशा पाटनी इस दौरान Pinkvilla से बात कर रही थीं और उनका बयान काफी चर्चा में हैं।

टाइगर श्रॉफ को इंप्रेस करने की कोशिश नाकाम

दिशा पाटनी ने खुले शब्दों में कहा, ''मैने उनको इंप्रेस करने की कोशिश की और मैं ये कहता रहूंगी। ये कई सालों की बात हो गई, मैने जिम्नास्टिक सीखा ताकि मैं उनको इंप्रेस कर सकूं। मैने फिल्म की और आग के गोले में फ्लिप भी किया फिर भी वो इंप्रेस नहीं हुआ। और मैं क्या करूं, वह बहुत धीरे चल रहा है। किसी को तो बोलना पड़ेगा।'' इंटरव्यूवर ने कहा कि, ''आप लोग हमेशा रिश्ते को मना करते रहे हैं, हमेशा बेस्ट फ्रेंड ही कहते रहे हैं। हो सकता है ये किसी को बुरा लगा हो, क्या आपको ये बुरा लगा?''

दिशा पाटनी ने कहा, ''वो अच्छा दोस्त है लेकिन मैं उससे कहीं ज्यादा चाहती थी। लेकिन देखते हैं अगर वो इंप्रेस होता है। मैं उसको इंप्रेस करने की पूरी कोशिश कर रही हूं। लेकिन वो बस नहीं.. मुझे नहीं पता।'' दिशा पाटनी ये कहते हुए थोड़ी सी इमोशनल भी हुईं। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

साथ में की फिल्म

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने एक साथ कुछ फिल्में भी हैं और अक्सर दोनों को एक साथ छुट्टियां मनाते भी देखा गया है। लेकिन देखने वाली होगी कि क्या टाइगर श्रॉफ कभी इसको लेकर सीरियस होते हैं। दिशा के इस बयान से इतना तो साफ है कि वो टाइगर श्रॉफ से प्यार करती हैं लेकिन वो इसपर ध्यान नहीं दे रहे। देखिए वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: disha patani tiger shroff
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X