दिशा पटानी के बोल्ड मूव्स बना देंगें दीवाना- बागी 3 का आइटम सॉन्ग 'डू यू लव मी' हुआ रिलीज

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की धमाकेदार फिल्म बागी 3 के गाने भी एक के बाद एक धमाका कर रहे हैं। हाल इस फिल्म से एक और गाना रिलीज हुआ है जो कि दिशा पटानी पर फिल्माया गया। इस गाने का टाइटल है 'डु यू लव मी'.. बीते दिन इस गाने के छोटा सी टीजर रिलीज किया गया था और तब से ही फैंस इस गाने के इंतजार में हैँ। दिशा पटानी हमेशा की तरह इस गाने में भी काफी शानदार लग रहीं और अपनी अदाओं की जादू दिखा रही हैं।

अगर आइटम नंबर्स की बात की जाए तो इसके पहले दिशा पटानी का इतना बोल्ड अंदाज किसी भी गाने में नजर नहीं आया है। इस गाने को निकिता ने गाया है और इसका म्यूजिक रेने बेंदाली ने दिया।

disha patani, baaghi 3, song, tiger shroff, दिशा पटानी, बागी 3, टाइगर श्रॉफ, गाना

गाना रिलीज होते ही धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसको काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस गाने में टाइगर श्रॉफ की भी झलक दिख रही है और साफ नजर आ रहा है कि वो किसी की तलाश में हैं।

दिशा पटानी का ये आइटम निश्चित ही इस साल का सबसे बड़ा हिट साबित हो सकता है। गौरतलब है कि दिशा पटानी बागी 2 में नजर आईं थीं लेकिन इस फिल्म में फिर से श्रद्धा कपूर की वापसी हो गई हैं।

लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म में दिशा पटानी का गाना डालकर डबल तड़का लगा दिया है। टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म 6 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है। फिलहाल आप देखिए ये गाना...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X