..................... Disha Patani makes Tiger Shroff lose his calm with a tiny pink bikini picture | दिशा पाटनी की सेक्सी बिकीनी तस्वीर पर टाईगर श्रॉफ ने बरसाई आग - Hindi Filmibeat

Pics: दिशा पाटनी ने पिंक बिकीनी में शेयर की ऐसी सेक्सी तस्वीर, टाईगर श्रॉफ ने बरसा दी आग

दिशा पाटनी जब भी इंस्टाग्राम पर कुछ अपडेट करती हैं तो उनकी उस एक तस्वीर को लाखों लोगों का प्यार मिलता है। लेकिन इस बार दिशा पाटनी की नई तस्वीर पर आग बरस रही है और ये आग बरसा रहे हैं उनके 'खास दोस्त' टाईगर श्रॉफ। दिशा पाटनी ने कुछ घंटों पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक गुलाबी रंग की बिकीनी में अपनी खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की।

भले ही दिशा ने ये तस्वीर कुछ ही घंटों पहले शेयर की हो लेकिन कुछ ही घंटों में लगभग 1.5 मिलियन लोग इस तस्वीर को पसंद कर चुके हैं। वहीं टाईगर श्रॉफ इस तस्वीर पर आग भी बरसा चुके हैं। दिशा के कुछ खास दोस्तों ने भी इस तस्वीर पर कमेंट किया।

disha-patani-s-sexy-tiny-pink-bikini-picture-makes-tiger-shroff-lose-his-calm-spits-fire-in-comments

ये तस्वीर दिशा पाटनी के किसी हॉलीडे से लग रही है। शायद हाल ही में उनके नए साल के हॉलीडे की। तस्वीर में दिशा पाटनी की इस गुलाबी बिकीनी को काफी पसंद किया जा रहा है।

साथ में किया नए साल का स्वागत

साथ में किया नए साल का स्वागत

दिशा पाटनी और टाईगर श्रॉफ ने हाल ही में मालदीव्स से अपनी सेक्सी तस्वीरों के साथ नए साल का स्वागत किया था। हालांकि, ये दोनों अलग अलग तस्वीरें थीं लेकिन फैन्स का मानना था कि दोनों तस्वीरों की लोकेशन एक ही है और दिशा - टाईगर हर बार की तरह एक साथ ही हॉलीडे मना रहे हैं लेकिन हर बार की तरह वो इस बात को ज़ाहिर नहीं होने देना चाहते हैं।

इंस्टाग्राम पर 48 मिलियन फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर 48 मिलियन फॉलोअर्स

बात करें दिशा पाटनी की तो वो हमेशा ही फैन्स को अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरों के साथ सरप्राइज़ देती रहती हैं। दिशा ने बॉलीवुड में एक बेहद सादे से किरदार में सुशांत सिंह राजपूत के अपोज़िट एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था जो उनकी सोशल इमेज के बिल्कुल विपरीत था। दिशा पाटनी इंस्टाग्राम पर नई अभिनेत्रियों की खेप में सबसे ज़्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्रियों में से हैं और अपने फॉलोअर्स के साथ दिशा अक्सर अपनी शानदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

इस फोटोशूट से टूटा था रिकॉर्ड

इस फोटोशूट से टूटा था रिकॉर्ड

दिशा पाटनी इंटरनेट पर तब छा गईं जब उन्होंने Calvin Klein के लिए एक ज़बरदस्त फोटोशूट किया। इस फोटोशूट ने इंटरनेट पर तबाही मचा दी और दिशा पाटनी रातों रात का देश का नेशनल क्रश घोषित कर दी गईं थीं। इन तस्वीरों में उनकी बोल्ड अदाएं देख हर कोई उन पर फिदा हो गया था।

होती रहती है कड़ी आलोचना

होती रहती है कड़ी आलोचना

दिशा अपनी तस्वीरों को लेकर जितना पॉपुलर रहीं.. उतना ही उनकी तस्वीरों को ट्रोल भी किया गया है। लगभग दिशा की हर तस्वीरों पर निगेटिव कमेंट्स किये जाते रहे हैं, जहां उनके कपड़ों और स्टाइल को लेकर लोग उंगली उठाते हैं। दिशा की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। दिशा की ग्लैमरस तस्वीरों के साथ साथ उनके एक्शन और जिम वीडियोज भी काफी पॉपुलर हैं। दिशा जबरदस्त एक्शन करती हैं और उनका इंस्टाग्राम इसका सबूत है।

तगड़ी है दिशा की फैन फॉलोइंग

तगड़ी है दिशा की फैन फॉलोइंग

दिशा का यह अब तक का सबसे हॉट फोटोशूट रहा है। ये तस्वीरें हफ्तों तक सोशल मीडिया पर छाई रही थी। सोशल मीडिया पर दिशा पटानी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर दिशा के लगभग 48 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

सेक्सी अवतार में जीत लेती हैं दिल

सेक्सी अवतार में जीत लेती हैं दिल

इस तस्वीर में दिशा पटानी सेक्सी पोज़ देकर अपना हॉट अवतार दिखाती नजर आईं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आया।

दिशा का फेवरिट पोज़

दिशा का फेवरिट पोज़

ये है दिशा पाटनी का फेवरिट पोज़। वो अक्सर ही इसी पोज़ में तस्वीरें खिंचवाती नज़र आती हैं। वहीं दिशा पाटनी को समंदर का किनारा और बिकीनी दोनों ही काफी पसंद है क्योंकि इन दोनों ही चीज़ों से दिशा पाटनी ज़्यादा समय तक दूर नहीं रह पाती हैं।

ये रहा सुबूत

ये रहा सुबूत

ये तस्वीर सुबूत है कि ये दिशा पाटनी का फेवरिट पोज़ है। इस पोज़ में उनकी ढेरों तस्वीरें आपको इंटरनेट पर मिल ही जाएंगी। दिशा की तस्वीरों को फैंस जितना पसंद करते हैं.. उतना ही उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। सभ्यता और संस्कृति का नारा देने वालों ने दिशा की तस्वीरों को काफी ट्रोल किया, लेकिन दिशा ट्रोल्स से नहीं डरतीं।

एम एस धोनी के साथ चमकी

एम एस धोनी के साथ चमकी

पहली फिल्म के बाद ही दिशा को national crush घोषित कर दिया गया था। डेब्यू फिल्म से ही इनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हो गया। उन्होंने एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरूआत की थी।

शुरूआती दिनों की तस्वीर

शुरूआती दिनों की तस्वीर

ये तस्वीर दिशा पाटनी के शुरूआती दिनों की हैं जब वो एक मॉडल हुआ करती थीं। मॉडलिंग से शुरूआत करने के बाद दिशा पाटनी पहली बार टाईगर श्रॉफ के साथ एक म्यूज़िक वीडियो में नज़र आई थीं। इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री चर्चा का विषय बन गई थी।

छोटा सा लेकिन शानदार करियर

छोटा सा लेकिन शानदार करियर

टाईगर श्रॉफ के साथ दिशा पाटनी की खास दोस्ती भी हमेशा चर्चा में रही।दिशा पाटनी का अब तक का सबसे हॉट ऑनस्क्रीन पेयर रहा है आदित्य रॉय कपूर के साथ। मलंग में आदित्य रॉय कपूर के साथ उनकी जोड़ी की केमिस्ट्री ने दर्शकों का काफी ध्यान खींचा। इतनी छोटी सी उम्र में दिशा पाटनी ने अपने करियर में काफी कुछ हासिल कर लिया है। जिसमें सलमान खान के साथ दो फिल्में भी शामिल हैं।

अगर आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो 2022 में दिशा पाटनी के पास तीन फिल्में हैं - एक तरफ वो एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स के लिए KTina नाम की फिल्म कर रही हैं वहीं मोहित सूरी की एक विलेन रिटर्न्स में भी वो दिखाई देंगी। इसके अलावा दिशा के सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोज़िट पास धर्मा प्रोडक्शन्स की योद्धा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X