अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पहुंचा कोरोना वायरस, पिता जगदीश पटानी कोविड-19 पॉजिटिव
इंडस्ट्री से इन दिनों कई ऐसी खबरें आ रही हैं जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। आए दिन किसी ना किसी स्टार को या उनके घर के किसी सदस्य को कोरोना पॉजिटिव पाया जा रहा है। हाल ही में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन समेत उनके परिवार को कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। लेकिन अब पता चला है कि अभिनेत्री दिशा पटानी के घर भी कोरोना वायरस की एंट्री हो चुकी है।
जी हां दिशा पटानी के पिता कोविड 19 पॉजिटिव हैं। गौरतलब है कि दिशा पटानी के पिता उत्तर प्रदेश पावर डिपार्टमेंट में काम करते हैं और इसके विजिलेंस यूनिट के 3 अफसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और इन तीन लोगों में एक दिशा पटानी के पिता भी हैं। इस बात की जानकारी एडीशनल सीएमओ अशोक कुमार ने हाल ही में दी थी और बताया था कि जगदीश पटानी और दो और लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।
राम मंदिर पर अक्षय कुमार ने किया देर से ट्वीट- नाराज फैंस और ट्रोलर्स ने लगा डाली क्लास


Click it and Unblock the Notifications











