बागी 3 में हो गई दिशा पटानी की एंट्री- टाइगर और श्रद्धा की फिल्म से चौकाने वाला वीडियो वायरल
काफी समय से टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 को लेकर चर्चा है और लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर से श्रद्धा कपूर की एंट्री हुई है जो कि पहली फिल्म में नजर आईं थीँ। इसके बाद दूसरी फिल्म में दिशा पटानी थी जिनका रोल काफी छोटा लेकिन महत्वपूर्ण था। अब बागी 3 में जब श्रद्धा कपूर आईं तो दिशा पटानी ने भी एक वीडियो से चौंका दिया है। बता दें कि दिशा पटानी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि ये बागी 3 का समय है।
इसका मतलब ये है कि फिल्म में नजर आने वाली हैं। लेकिन ये अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है कि वो किस तरह के किरदार में इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। हालांकि इसको लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि दिशा पटानी इस फिल्म में क्या करने वाली हैं।

बागी सीरीज अपने एक्शन के लिए काफी ज्यादा मशहूर है और टाइगर श्रॉफ की सबसे सफलतम सीरीज है। बागी 2 में एक्शन का डबल डोज था तो उम्मीद लगाई जा रही है कि..
फिल्म तीसरे पार्ट में काफी बड़ा धमाका करेगी। हालांकि फिल्म की शूटिंग चल रही है लेकिन किसी भी तरह की तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications