रक्षाबंधन से पहले छोटे भाई के साथ दिशा पटानी का क्यूट वीडियो वायरल, पहले ही मनाया त्योहार

By Salman

भारत में रक्षाबंधन का त्योहार काफी ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है और लगभग हर धर्म इसको फॉलो करता है। ये भाई बहन का त्य़ोहार है जिसमें बहने अपने भाई को राखी बांधती है। इस मामले में बॉलीवुड के सितारे किसी मामले में पीछे नहीं है और हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस दिशा पाटनी राखी के त्योहार के लिए काफी ज्यादा उत्सुक नजर आ रही है।

हालांकि ये एक कमर्शियल एड है लेकिन इसमें उनके छोटे भाई सूर्यांश के लिए दिखा का प्यार साफ झलक रहा है। दिशा इस वीडियो में अपने भाई के साथ बचपन की यादें शेयर कर रही है और उसको रिक्रिएट कर रही है।

disha patani, दिशा पटानी

दिशा का कहना है कि उनका भाई उनसे करीब 10 साल छोटा है तो उनके साथ उसके कई रिश्ते है। इसी में आगे वो अपने भाई को राखी के त्योहार से पहले ही राखी बांधने के लिए उत्सुक है।

वीडियो काफी अच्छा है और आप इस वीडियो को देखकर निश्चित रुप से काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे। दिशा पटानी इस समय फिल्म भारत लिए काफी व्यस्त है वो सलमान खान के साथ फिल्म में नजर आने वाली है।

हाल ही में वो फिल्म बागी 2 में टाइगर के साथ नजर आई थी जो कि सुपरहिट साबित हुई थी। फिलहाल आप देखिए दिशा और उनके छोटे भाई का ये क्यूट वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X