सलमान की भारत में दिशा पटानी दिखाएंगी हेलेन वाला का अंदाज, 60s का कॉस्ट्यूम पहनेंगी
इंडिया का क्रश और सलमान खान की फिल्म भारत की दूसरी हीरोइन दिशा पटानी इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और भारत की शूटिंग में काफी ज्यादा बिजी है। बता दें कि इस फिल्म को लेकर एक खुलासा हुआ कि फिल्म में गाने के दौरान जोकि दिशा पर फिल्माया जाएगा..उसका कॉस्ट्यूम वेटरन एक्ट्रेस हेलेन की तरह होगा। खबर है कि 1960 में जिस तरह के कॉस्ट्यूम के साथ हेलेन परफॉर्म करती थी उसी तरह से इस फिल्म में दिशा पटानी नजर आने वाली है।
कई फोटोज के वायरल होने के बाद सबको पता चल चुका है कि फिल्म एक सर्कस भी दिखाया जाएगा जहां पर परफॉर्म करने के लिए दिशा को इस तरह के कॉस्ट्यूम पहनने पड़ेंगे।

बता दें कि इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और फिल्म सलमान खान की बहन अलवीरा खान बना रही है। बता दें कि इस फिल्म की लीड रोल में कैटरीना कैफ नजर आने वाली है।
बता दें कि सलमान खान की फिल्म भारत का एक शेड्यूल मुंबई में पूरा हो चुका है और अब सलमान खान की भारत, मालटा में अपनी शूटिंग शुरू करने जा रहे है और सलमान की फिल्म का शेड्यूल आठ से दस दिन का होगा।
बल्कि भारत की नई हीरोइन कैटरीना कैफ ने ही टीम को ये लोकेशन सुझाई जो कि उन्हें काफी पसंद आई थी। काला हिरण शिकार मामले के कारण, सलमान को हर बार भारत से बाहर जाने के लिए कोर्ट से इजाज़त लेनी होगी।
बता दें कि इस फिल्म में तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले है। बता दें कि दिशा पटानी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत एमएस धोनी से की थी जिसमे लोगों ने उनको काफी ज्यादा पसंद किया था।
देखना है कि इतनी बड़ी फिल्म हिस्सा होने के बाद वो किस तरह से अपने आपको साबित करती है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications












