..................... Disha patani rumored boyfriend Aleksander Wedding photo viral with natasha stankovic - Hindi Filmibeat

ना डीपफेक.. ना मॉर्फ्ड.. असली है नताशा की शादी की ये तस्वीर, हार्दिक संग तलाक की खबरों के बीच मचा बवाल

Natasa Wedding Viral Pic

Natasa Wedding Viral Pic: हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक इन दिनों बी-टाउन का पॉपुलर कपल बन चुका है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दोनों की अलग होने की खबरें सामने आ रही है। यह मामला तब शुरू हुआ जब नताशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से हार्दिक के सरनेम के अलावा उनकी सारी तस्वीरें भी हटा दी थी।

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक की तलाक की खबरें आपकी तरह फैलती हुई नजर आई और फिर खबर आई कि अगर दोनों का तलाक होता है तो क्रिकेटर एक्ट्रेस को 70% हिसाब बताओ और गुजारा भत्ता देने वाले हैं। इसके बाद नताशा को दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ स्पॉट किया गया।

लेकिन इसी बीच नताशा की तस्वीर अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ में तेजी से वायरल हो रही है। जिसमे नताशा को वेडिंग लुक में देखा जा रहा है और उन्होंने व्हाइट कलर का गाउन पहना हुआ है। अलेक्जेंडर भी इस दौरान सूट बूट पहने हुए उनके साथ में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल हो जाने के बाद हर कोई काफी दंग हो रहा है।

हालांकि आपको बता दें कि आपको जानकर हैरानी होगी कि नताशा और अलेक्जेंडर आपस में चचेरे भाई-बहन है। नताशा और हार्दिक की व्हाइट वेडिंग के समय पर अलेक्जेंडर भी इसमें शामिल हुए थे जो की फरवरी 2023 में हुई थी। हालांकि कुछ खबरों के मुताबिक कपल की आ रही तलाक की खबरें सिर्फ एक पीआर स्टंट है।

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक को लेकर अगर यह खबरें सही है तो यह हार्दिक को ट्रोलिंग से बचने के लिए एक सोच समझ उठाया हुआ कम हो सकता है। दरअसल हार्दिक को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था जब उन्हें रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था। इसीलिए उनकी इमेज बचाने के लिए ऐसा किया जा सकता है। अभी तक इसकी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X