इसे कहते हैं असली DHAMAKA: सलमान - ऋतिक - अक्षय एक साथ
कहते हैं जब किस्मत खुलती है तो धमाकेदार तरीके से खुलती है। ऐसे ही किस्मत खुली है दिशा पटानी की। वरना किसी भी नई हीरोइन के हाथ में एक ही समय में अक्षय कुमार, सलमान खान और ऋतिक रोशन नहीं होते हैं।
जी हां सूत्रों की मानें तो इस समय दिशा पटानी की पांचो उंगलियां घी में हैं। उनके अगले तीन प्रोजेक्ट हैं - सलमान खान की भारत, अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 और रोहित धवन की ऋतिक रोशन के साथ एक अनाम फिल्म।

दिशा पटानी उन चंद हीरोइनों में से हैं जो डेब्यू के साथ ही रातों रात इंटरनेट स्टार बन गईं। उन्होंने एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी की पहली गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया। बस इसके बाद वो 2016 में सबसे ज़्यादा सर्च की गई सेलिब्रिटी बन गईं।
[अक्षय Vs ऋतिक, इस फिल्म में कौन होगा IN और कौन होगा OUT]
इतना ही नहीं, दिशा पटानी की डेब्यू फिल्म ने सीधा 200 करोड़ क्लब में एंट्री मारी थी। वहीं उनकी दूसरी फिल्म बागी 2 भी सुपरहिट साबित हो चुकी है और 166 करोड़ कमा चुकी है जो किसी भी यंग स्टार की सबसे ज़्यादा कमाई वाली फिल्म है।
अब दिशा पटानी को सलमान खान भारत में फाइनल कर लिया गया है और सलमान खान ने फिल्म की टीम में उनका आधिकारिक रूप से स्वागत भी कर लिया है।
वैसे दिशा और ऋतिक के अलावा आने वाली कई फिल्मों में कई अलग जोड़ियां नज़र आने वाली हैं -


Click it and Unblock the Notifications
