..................... Disha patani revealed romance with Tiger shroff is quite easy than Sushant singh rajpoot - Hindi Filmibeat

दिशा पटानी के दिल का राज, सुशांत नहीं बल्कि टाइगर के साथ रोमांस करना मजेदार

बॉलीवुड में कुछ चर्चित जोड़ियों मे टाइगर श्रॉफ औऱ दिशा पटानी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। इसका एक कारण ये भी है कि ये दोनो अपने रिश्ते को छिपाते नही है। बता दें कि हाल ही में दिशा पटानी से पूछा गया था कि उनके टाइगर के साथ या सुशांत के साथ रोमांस करने में मजा आता है।

इस बात पर जवाब देते हुए दिशा ने कहा कि टाइगर के साथ रोमांस करने में वो ज्यागा सहज महसूस करती है। हालांकि इसमे कोई दो राय नहीं है कि दोनो में काफी अच्छी बॉडिंग है और इसका एक और कारण ये है कि दोनो एक दूसरे के प्यार में है।

disha patani, baaghi 2, tiger shroff, sushant singh rajput, दिशा पटानी, बागी 2, टाइगर श्रॉफ, सुशांत सिंह राजपूत

दिशा ने बताया कि जब आपके साथ कोई ऐसा इंसान होता है जिसको आप जानते ना हो तो आपके लिए कई चीजें कठिन हो जाती है। इनमें से सबसे ज्यादा मुश्किल अंजान व्यक्ति के साथ रोमांस करना होता है। इसलिए दिशा ने इस बात को बोलते हुए टाइगर का नाम लिया है क्योंकि दोनो एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते है।

दिशा ने फिल्म धोनी का एक वाक्या बताते हुए कहा कि पहली बार मैं और सुशांत सिंह राजपूत फिल्म के लिए रोमांटिक गाना कौन तुझे शूट कर रहे थे और ये वो समय था जब दिशा उनको सही से जानती भी नहीं थी।

दिशा बताती है कि वो एक रामांटिक गाना था और उनके साथ रोमांस करना था तो मुझे पता था कि वो कितना अनकंफर्टेबल होता है। आपको बता दें कि इन दिनो टाइगर और दिशा दोनो फिल्म बागी 2 को लेकर चर्चा में चल रहे रहे है।

बता दे कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और दोनो इसके प्रमोश में बिजी चल रहे है। दिशा पटानी और टाइगर फिल्म बागी 2 में रोमांस करते हुए नजर आने वाले है और दोनो के बीच प्यार का रिश्ता होने के कारण इस फिल्म में इनको देखने का मजा ही कुछ और होगा।

इस फिल्म की प्रमोशन तो जोरो शोरो से चल रही है और उसके दौरान दिशा टाइगर की तारीफ करते नहीं थक रही है। बता दें कि दिशा ने हाल ही में बताया कि टाइगर के साथ काम करने का उनका अनुभव जबरदस्त रहा है।

इस फिल्म की बात करें तो इस एक्शन फिल्म को अहमद खान ने निर्देशित किया है और फिल्म बागी की रीमेक है। बता दें कि इस फिल्म की रिलीज डेट 30 मार्च तय है और फैंस टाइगर के धमाके लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X