सुशांत सिंह राजपूत को याद कर दिशा पटानी हुईं इमोशनल, फिल्म एमएस धोनी से शेयर की एक खास क्लिप!

Disha Patani remembers Sushant Singh Rajput: साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'एमएस धोनी- एन अनटोल्ड स्टोरी' ने 7 साल पूरे कर लिये हैं। सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी और दिशा पटानी स्टारर ये फिल्म हिट रही थी। खास बात है कि इसी फिल्म के साथ दिशा ने बॉलीवुड में कदम रखा था।
फिल्म के 7 साल पूरे होने के मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। अपने को-स्टार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए दिशा ने फिल्म से एक काफी इमोशनल क्लिप शेयर किया है।
सुशांत को याद कर इमोशनल हुईं दिशा पटानी
वीडियो पोस्ट करते हुए दिशा ने लिखा, "इस खूबसूरत सफर और हिंदी सिनेमा में मेरी पहली फिल्म के लिए आभारी हूं। उन्हें पूरे दिल से प्यार करें और उन लोगों को करीब रखें जो तुम्हें खुश और सुरक्षित महसूस कराते हैं; पछतावे के लिए जीवन बहुत छोटी है! हम अलविदा नहीं कह सके, लेकिन मुझे आशा है कि आप खुश और शांति में होंगे।"
एमएस धोनी फिल्म में दिशा ने सुशांत की पहली गर्लफ्रेंड का रोल निभाया था, जिसकी एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। फिल्म में दोनों की लव स्टोरी काफी ट्रैजिक होती है। वहीं, अब दिशा का पोस्ट देखकर फैंस भी काफी इमोशनल हो रहे हैं।
दिशा के पोस्ट पर अनिल कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा-"अद्भुत सीन, आप दोनों बहुत अच्छे लगे हैं.." वहीं, अपारशक्ति ने कमेंट कर बताया कि उन्हें ये सीन कितनी पसंद है।
बता दें, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत को याद कर अभी भी उनके करीबी और फैंस बेहद भावुक रहते हैं। फिल्म एमएस धोनी को सुशांत के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











