दिशा पटानी ने सीधे रिजेक्ट कर दी थी विजय देवरकोंडा की फिल्म? फिर हुई अनन्या पांडे की एंट्री!

पिछले कुछ समय से दक्षिण भारत के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म फाइटर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इस फिल्म को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि इस फिल्म में विजय के साथ अनन्या पांडे की जोड़ी नजर आने वाली हैं लेकिन ये रोल पहले किसी और को ऑफर हुआ था। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री दिशा पटानी की। दिशा पटानी ने इस फिल्म को करने से सीधे मना कर दिया था।

दिशा पटानी के बाद इसके लिए अनन्या पांडे से बात की गई थी। इस फिल्म को लेकर दिशा पटानी को इसलिए अप्रोच किया गया था क्योंकि वो तेलुगू सिनेमा का जाना माना चेहरा हैं। इस फिल्म का नाम पुरी जगन्नाथ है।

disha patani, vijay devarakonda, ananya panday, दिशा पटानी, विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे

अब देखना ये है कि अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा इस फिल्म में क्या कमाल करते है। दोनो की कुछ तस्वीरें भी शूटिंग सेट से वायरल हुई थी। इस समय फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है।

दिशा पटानी के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो फिल्म राधे को लेकर बिजी हैं और लीड रोल में नजर आने वाली हैँ। फिल्म में वो दूसरी बार सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। इसके पहले फिल्म भारत में सलमान खान के साथ दिशा पटानी नजर आईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X