दिशा पाटनी Red Hot Bikini और टाईगर श्रॉफ Bare Chest में मना रहे हैं नए साल की छुट्टियां, देखिए तस्वीरें
साल का अंत मतलब कपल्स के साथ में छुट्टियां मनाने का समय। और बॉलीवुड कपल्स की बात हो दिशा पाटनी और टाईगर श्रॉफ की ठुट्टियों की तस्वीरों के बिना, ऐसा कैसे हो सकता है। टाईगर श्रॉफ और दिशा पाटनी हर साल की तरह इस साल भी साथ साथ वाली अलग अलग Vacation पर हैं।
दरअसल, दिशा पाटनी और टाईगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने हॉलीडे से बेहद हॉट तस्वीरें डाली हैं लेकिन हमेशा की तरह अलग अलग। ऐसा टाईगर और दिशा हर साल करते हैं लेकिन फैन्स कहीं ना कहीं से सुबूत ढूंढ ही लेते हैं कि दोनों तस्वीरों की लोकेशन एक ही है।

टाईगर श्रॉफ और दिशा पाटनी पिछले कई सालों से साथ हैं। हाल ही में रिपोर्ट्स ये भी थीं कि दिशा पाटनी टाईगर श्रॉफ के साथ उनके नए बंगले में शिफ्ट हो सकती हैं। लेकिन इन खबरों को महज़ अफवाहें ही करार दिया गया। लेकिन दिशा, टाईगर के परिवार के काफी करीब हैं। पिछले साल, उन्होंने टाईगर के परिवार के साथ दुबई में एक फैमिली ट्रिप भी की।

साथ में बिताया काफी समय
गौरतलब है कि टाईगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने लॉकडाउन में काफी वक्त साथ बिताया जब दिशा पाटनी, टाईगर के परिवार के साथ उनके ही घर पर रहीं। इस दौरान, दिशा अक्सर, टाईगर की बहन के कृष्णा के साथ काफी वीडियो भी शेयर करती थीं। वहीं फैन्स ने दिशा के जन्मदिन पर उन्हें और टाईगर को साथ में डांस करते भी देखा।

नहीं कुबूल की डेटिंग की खबरें
टाईगर श्रॉफ और दिशा पाटनी काफी समय से बेस्ट फ्रेंड्स हैं। दोनों ने एक दूसरे को डेट करने की बात कभी नहीं कुबूली है। हालांकि, करण जौहर के चैट शो में टाईगर ये बात ज़रूर कुबूल की थी कि दिशा उनकी ज़िंदगी में काफी खास हैं और वो दोनों हर रविवार को डेट पर ज़रूर जाते हैं जहां से लौटते समय उनके हाथ में खाने का एक थैला ज़रूर होता था। इस थैले का ज़िक्र जब कॉफी विद करण में हुआ तो टाईगर श्रॉफ का कहना था कि वो शायद दिशा पाटनी का बैग पकड़े अच्छे लगते हैं क्योंकि तस्वीरें तो अच्छी लगती हैं। इसलिए वो बैग पकड़ना नहीं छोड़ते हैं।

कई बार उड़ी ब्रेकअप की अफवाहें
जहां दिशा पटानी, देश की नेशनल क्रश हैं वहीं टाईगर श्रॉफ के स्टंट्स पर फैन मरते हैं। इन दोनों की ट्यूनिंग हमेशा काफी शानदार रहती थी और इसलिए इनकी जोड़ी फैन्स को बेहद पसंद थी। हालांकि, इस जोड़ी के ब्रेकअप की खबरें कई बार इंटरनेट पर उड़ीं। कभी दिशा के आदित्य ठाकरे को डेट करने की खबरें आईं तो कभी टाईगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की करीबी की खबरें आईं।

साथ चढ़ी सफलता की सीढ़ियां
दिशा पटानी को टाईगर के साथ तबसे देखा जा रहा है जब से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री भी नहीं की थी। दिशा पटानी ने टाईगर के साथ सबसे पहले एक डांस वीडियो किया था। टाईगर और दिशा ने अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता एक साथ देखी है। बागी 2 दोनों के ही करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। इस फिल्म ने लगभग 25 करोड़ की ओपनिंग कर सबको चौंका दिया था।

राधे से मिली आलोचनाएं
दिशा पाटनी ने 2021 में आई फिल्म राधे में सलमान खान के अपोज़िट काम किया। इस फिल्म में सलमान खान को रोमांस करने के लिए दिशा पाटनी को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। अगर 2022 की बात करें तो दिशा पाटनी के पास तीन फिल्में हैं - एक तरफ वो एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स के लिए KTina नाम की फिल्म कर रही हैं वहीं मोहित सूरी की एक विलेन रिटर्न्स में भी वो दिखाई देंगी। इसके अलावा दिशा के सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोज़िट पास धर्मा प्रोडक्शन्स की योद्धा है।

धमाका करेंगे टाईगर श्रॉफ
वहीं टाईगर श्रॉफ के लिए 2022 काफी धमाकेदार साल होने वाला है। एक तरफ वो अली अब्बास ज़फर की फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्शन करते दिखाई देंगे। वहीं वो अपनी फिल्में बागी 4, गणपत पार्ट 1 और हीरोपंती 2 पर भी काम पूरा करेंगे। इसके अलावा टाईगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के वॉर सीक्वल पर भी बात आगे बढ़ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











