..................... दिशा पटानी को अपनी डांस टीचर से मिला खास मैसेज | Disha Patani receives a special letter from her dance teacher - Hindi Filmibeat

दिशा पटानी को अपनी डांस टीचर से मिला एक खास मैसेज- सोशल मीडिया पर किया शेयर!

By Staff

बॉलीवुड की खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पटानी अपनी फिटनेस और डांसिंग के साथ दर्शकों के दिलों में ख़ास जगह बना चुकी है। आने वाली फिल्मों के लिए दिशा लगातार डांस ट्रेनिंग ले रही हैं। हाल ही में दिशा को अपनी डांस टीचर डिंपल कोटेचा से एक विशेष पत्र मिला है जहां उन्होंने दिशा को उनकी कड़ी मेहनत और प्यार के लिए धन्यवाद दिया है। डांस टीचर ने यह भी शेयर किया है कि कैसे वह दिशा पटानी जैसी छात्रा के साथ खुद को सौभाग्यशाली मानती है।

Disha Patani

ऐसे रिएक्शन से खुश होकर दिशा पटानी ने अपने सोशल मीडिया पर उस पत्र की तस्वीर पोस्ट की है और लिखती हैं, "Love you more @dimplekotecha so lucky to have you as my teacher, can't ask for more."

दिशा अपने फैंस के बीच ख़ासा लोकप्रिय हैं। दिशा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'एम.एस.धोनी: एन अनटोल्ड स्टोरी' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुवात की थी, जिसके बाद बागी 2 और भारत जैसी कुछ सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'मलंग' के लिए अपना शेड्यूल पूरा कर लिया है। जिसमें वो आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी।

मलंग के बाद.. दिशा 'राधे' में सलमान खान के अपोजिट मेनलीड एक्ट्रेस के रूप में दर्शकों से मुखातिब होंगी, जिसे 2020 की ईद पर रिलीज किया जाएगा। साथ ही एकता कपूर ने भी अपनी अगली फिल्म के लिए दिशा पटानी को साइन कर लिया है जिसमें वह एक छोटे शहर की पंजाबी लड़की का किरदार निभाती हुए नज़र आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X