दिशा पाटनी ने हद से ज्यादा बोल्ड अंदाज में बिखेरा जलवा, वीडियो देख फैंस हुए कंट्रोल से बाहर

Disha Patani

Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी हमेशा ही अपने बोल्ड अंदाज, स्टाइलिश ड्रेस और फिटनेस को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस हद से ज्यादा बोल्ड ड्रेस में पार्टी में पहुंची हैं।

दिशा पाटनी का बोल्ड अंदाज-

बी टाउन की बोल्ड और ब्युटिफुल एक्ट्रेस दिखा पाटनी किसी भी इवेंट में अपनी ग्लैमरस साइड दिखाना नहीं भूलतीं। चाहे इंडियन अटायर में हों या वेस्टर्न आउटफिट में एक्ट्रेस हर लिबाज में खूबसूरत और टिपटॉप नजर आती हैं।

बीती शाम एक इवेंट में दिशा ने व्हाइट कलर की हद से ज्यादा रिवीलिंग ग्लैमरस ड्रेस पहनी थी। हालांकि, इस व्हाइट गाउन में वह खूब जंच रही थीं। एक्ट्रेस ने थाई हाई स्लिट के साथ ही साइड कट्स वाले डीप नेक इवनिंग गाउन में अपने हुस्न का जलवा दिखाया।

इस लुक के साथ उन्होंने स्टोन्स वाले नेकलेस कैरी किया। इस हद से ज्यादा ग्लैमरस ड्रेस पर दिशा ने ब्राउन शेड शिमरी मेकअप और बालों को जूड़ा स्टाइल में कैरी किया। इस ड्रेस में एक्ट्रेस का चार्म देखने लायक था। फैंस ने उनकी ड्रेसिंग सेंस पर ढेर सारे कमेंट किए हैं।

दिशा के लुक पर एक बार फिर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये कितनी क्यूट और ब्युटिफुल है।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'ये इतनी परफेक्ट कैसे हो सकती है।' एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस दिशा पाटनी का वर्कफ्रंट-

वर्कफ्रंट की बात करें, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्मों में 'योद्धा' शामिल है, जो कि अगले साल 15 मार्च को रिलीज होगी। दिशा की ये मूवी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ होगी। इसके अलावा उनकी झोली में मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम 3' और साउथ की 'कंगुवा' भी है।

Read more about: disha patani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X