Just In: सलमान खान अगली ईद का पहला तोहफा ये रहा, झटका खा जाएंगे फैन्स
सलमान खान स्टारर अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत की शूटिंग रविवार से शुरू होने जा रही है लेकिन धीरे धीरे फिल्म को लेकर आ रही खबरें ज़बर्दस्त उत्साह बढ़ाएंगी। हालांकि ये खबर सुनकर फैन्स थोड़ा सा चौंक ज़रूर जाएंगे। दरअसल, ये तो सभी को पता है कि भारत में सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी दिखाई देंगी।
लेकिन अब खबर है कि फिल्म में जहां, प्रियंका चोपड़ा के साथ सलमान खान रोमांस करते नज़र आएंगे, वहीं दिशा पटानी फिल्म में सलमान खान की बहन के किरदार में दिखाई देंगे। और ये भाई बहन की जोड़ी, रविवार को एक सर्कस का सीन शूट करने वाली है। ये सीन 60 के दशक में सेट अप है। सलमान और दिशा फिल्म में दोनों सर्कस में काम करते हैं।

दिशा पटानी ने अपने सलमान डेब्यू की तैयारी काफी पहले ही शुरू कर दी थी। दिशा फिल्म में एक सर्कस में काम करने वाली जिमनास्ट बनी हैं। और इसके लिए उन्होंने अपना रिहर्सल शुरू कर दिया था। पिछले दिनों मुंबई बारिश में डूबी रही थी लेकिन दिशा पटानी अपना रिहर्सल करने में जुटी हुई थीं। एक वीडियो में वो हवा में फर्लांगे मारती दिखाई दे रही हैं।
अली अब्बास ज़फर की ये फिल्म ईद 2019 में रिलीज़ होगी। गौरतलब है कि फिल्म की लीड हीरोइन प्रियंका चोपड़ा ही होंगी लेकिन चूंकि फिल्म एक पीरियड ड्रामा है जहां सलमान एक आदमी के ज़िंदगी के अलग अलग पड़ाव निभाते दिखेंगे।
[इसे कहते हैं असली DHAMAKA: सलमान - ऋतिक - अक्षय एक साथ]
माना जा रहा है कि फिल्म का नाम बदलकर हिंदुस्तान किया जा सकता है। फिल्म एक कोरियन ड्रामा - ओड टू माय फादर का रीमेक है। फिल्म भारत - पाकिस्तान विभाजन के दौरान बनी एक कहानी है।
वैसे दिशा पटानी ने झटपट सलमान खान की बहन बनने के लिए हां कर दिया लेकिन जानिए कौन सी हीरोइनें, सलमान से रोमांस करने को भी तैयार नहीं हुई -


Click it and Unblock the Notifications
