..................... Disha Patani opens up on working with Salman Khan in Bharat - Hindi Filmibeat

मुझे अपने करियर के शुरू में ही सलमान खान की फिल्म बन गई, भारत मेरे लिए बहुत खास है - दिशा पटानी

दिशा पटानी अली अब्बास ज़फर की भारत में काम कर रही हैं। फिल्म में वो एक ट्रपीज़ आर्टिस्ट बनी हैं जो सर्कस में काम करती है। उनके किरदार को लेकर अभी ज़्यादा खुलासा नहीं हुआ है। कुछ खबरों की मानें तो फिल्म में वो सलमान खान की बहन बनी है जो मर जाती है। कुछ सूत्रों की मानें तो फिल्म में दिशा पटानी, 60 के दशक में सलमान से रोमांस करती दिखेंगी।

अब फिल्म के बारे में बात करते हुए दिशा ने बताया कि ये फिल्म उनके लिए बहुत खास है क्योंकि बहुत कम ही लोगों को अपने करियर के शुरूआती दिनों में सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिल पाता है और वो अपने को बेहद लकी मानती हैं कि ये मौका उन्हें मिल पाया है।

disha-patani-opens-up-on-working-with-salman-khan-bharat

फिल्म के लिए दिशा पटानी जमकर मेहनत कर रही हैं क्योंकि उन्हें स्टंट सीन करने हैं। दिशा ने अपने रोल के बारे में बात करते हुए ये भी बताया कि ये उनके लिए अब तक का सबसे चैलेंज देने वाला रोल रहा है और इसके लिए उन्होंने खास ट्रेनिंग भी ली है। दिशा ने अपने साल को करियर के लिहाज़ से बेहद शानदार बताया।

भारत, अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बन रही कोरियन फिल्म ओड टू माय फादर का हिंदी रीमेक है। फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, तबू, जैकी श्रॉफ, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X