क्रिसमस की रात आउट ऑफ कंट्रोल होकर एक्स के घर में पहुंची ये 33 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस, सामने आया ये VIDEO
Disha Patani Late Night Party: बी टाउन में इन दिनों क्रिसमस और न्यू ईयर बैश का धमाका चालू है। हसीनाओं के एक से बढ़ कर लुक्स के कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहे हैं। जहां अभी तक मलाइका अरोड़ा और अमृता ने नॉटी क्रिसमस लुक्स सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए थे वहीं अब एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपनी अदाओं से हर किसी को पीछे छोड़ दिया है।

दिशा पाटनी का लेट नाइट पार्टी लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पार्टी में दिशा पाटनी की किलर अदाओं और सेक्सी लुक के सामने सब कुछ फीका सा दिखाई दे रहा है। दिशा पाटनी के लुक की बात करें तो हसीना इस दौरान ब्लू कलर की बैकलेस ड्रेस में हद से ज्यादा डेयरिंग अंदाज में दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि दिशा पाटनी जैकी श्रॉफ के घर क्रिसमस पार्टी में पहुंची थी। दिशा जैकी श्रॉप की बेटी कृष्णा की बेस्ट फ्रेंड हैं। हालांकि टाइगर के साथ उनका ब्रेक अप हो चुका है।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिक्योरिटी के बीच दिशा अपनी गाड़ी से उतरी हैं। इस दौरान हर कोई उनकी एक झलक पाने और उन्हे अपने फोन और कैमरा में कैप्चर करने में बिजी हो जाता है। इसके साथ ही दिशा जैसे तैसे इस डैयरिंग और रिस्की लुक में गाड़ी से उतरती हैं और बिना पोज दिए जल्दी बाजी में वेन्यू के अंदाज तेज कदमों से जाती है तो उनका बैक लुक कैमरे में कैद हो जाता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिशा पाटनी वेकेशन की दीवानी हैं। आए दिन दिशा एक से बढ़कर एक शानदार स्पॉट्स पर वेकेशन इंजॉय करती दिखाई देती हैं। इसके साथ ही वो अपने फैंस के साथ भी अपने वेकेशन लुक्स शेयर करती है जिन्हें उनकी फीमेल फैंस कई बार रीक्रिएट भी करती दिखाई देती हैं।
दिशा पाटनी अपनी लव लाइफ को लेकर भी छाई रहती हैं। पिछले दिनों दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का ब्रेक अप काफी सुर्खियों में रहा। जैकी ने टाइगर और दिशा के ब्रेकअप पर भी बात की थी। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा था कि ये उन पर है कि वे साथ रहते हैं या नहीं। ये उनकी प्रेम कहानी है। मेरी और मेरी पत्नी आयशा की तरह ही जैसे हमारी लव स्टोरी है।
सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं दिशा पाटनी और आए दिन अपने फैंस के साथ एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर दिशा पाटनी के 61.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications











