'टाईगर से मुकाबला करना मुश्किल है, लेकिन मैंने कोशिश की है! '
Recommended Video

टाईगर श्राफ और दिशा पटानी स्टारर फिल्म बागी 2 मार्च में दर्शकों के सामने आएगी। लेकिन फिलहाल 21 फरवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। हाल ही में फिल्म की एक्ट्रेस दिशा पटानी ने एक इवेंट के दौरान फिल्म पर खुलकर बातें कीं।
1 Month.. चुपके से आएंगे अजय देवगन.. और होगा सुपरहिट धमाका
दिशा ने कहा, मैं बागी 2 के ट्रेलर आने का बेसब्री से इन्तजार कर रही हूं। इस फिल्म को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। टाईगर के साथ काम करना मजेदार तो रहा.. लेकिन मुझे बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ी।

बागी एक्ट्रेस ने कहा, टाईगर में गजब की एनर्जी है। उनके स्तर पर आकर काम करना चुनौतीपूर्ण रहा। लेकिन हमारी कैमिस्ट्री इतनी बेहतरीन है.. कि सब शानदार रहा। बता दें, फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस हैं.. जहां टाईगर और दिशा दोनों ही एक्शन अवतार में दिखेंगे।
फिल्म 'बागी 2' का निर्देशन अहमद खान ने किया है और ये फिल्म टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर बागी का सीक्वल है। फिल्म 30 मार्च को रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications