..................... सलमान खान पर दिशा पटानी का कमेंट | Disha Patani on Salman Khan- Not only a superstar, but he is also a great human being - Hindi Filmibeat

दिशा पटानी ने की सलमान खान की जमकर तारीफ- "वो सिर्फ एक सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि महान इंसान हैं"

फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ काम करने के बाद, दिशा पटानी साल 2020 में भी सलमान की फिल्म 'राधे' में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'मलंग' प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने फिल्मीबीट से बातें की, जहां उन्होंने सलमान खान की जमकर तारीफ की है। एक्ट्रेस ने कहा, सलमान ना सिर्फ सुपरस्टार हैं, बल्कि एक शानदार इंसान भी हैं।

सलमान खान के साथ रोमांस करने की बात पर दिशा ने कहा- मेरे लिए एक्टिंग के दौरान उम्र कभी कोई फैक्टर नहीं रहा है। मैंने जैकी चैन के साथ भी काम किया है, जो 65 वर्षीय एक्टर हैं। सलमान खान ऐसे स्टार हैं, जो अपने को-स्टार को कंफर्टेबल होने का पूरा मौका देते हैं।

Disha Patani

दिशा ने कहा- दो फिल्मों में काम करने की वजह से मैं अब उन्हें और बेहतर जान पाई हूं। वह इतने बड़े स्टार होने के बावजूद जमीन से जुड़े हुए हैं। सेट पर घर का ही खाना खाते हैं। उनके घर से सिर्फ सलमान का ही नहीं, बल्कि सबके लिए खाना आता है। फिल्म के सेट पर कई लोग सिर्फ सलमान से मिलने आते हैं और वो खुशी खुशी सबकी मदद करते हैं।

'राधे' में काम करने की बात पर दिशा ने कहा- भारत के बाद जब सलमान सर ने मुझे राधे के लिए पूछा तो मैंने तुरंत हां कर दिया था। सिर्फ इसीलिए नहीं क्योंकि इसमें सलमान खान थे, बल्कि इसीलिए भी क्योंकि फिल्म में मेरा रोल काफी अहम है। मुझे फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई। मैं राधे को लेकर बहुत उत्साहित हैं, उम्मीद है कि लोगों को मेरा काम पसंद आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X