दिशा पाटनी के नए बॉयफ्रेंड ने पार की दीवानगी की सारी हदें, अब सेकेंड भर के लिए दूर नहीं जा सकेंगी दिशा...

Disha Patani

Disha Patani Boyfriend Tattoo: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी पिछले काफी समय से अपने रिलेशन को लेकर छाई हुई हैं। पहले जहां टाइगर श्रॉफ के साथ ब्रेकअप को लेकर वो सुर्खियों में रही तो वहीं फिर नए बॉयफ्रेंड के साथ अपने अफेयर को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बन गई। अब दिशा के इस नए बॉयफ्रेंड के हसीना की दीवानगी में सारी हदें पार कर दी हैं।

दिशा पाटनी के नए बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलिक्सिक ने कुछ ऐसा कर दिया है जो टाइगर भी इस हसीना के लिए आज तक नहीं कर पाए थे। और कुछ ऐसा भी जिसके बाद दिशा अब पल भर के लिए भी अपने बॉयफ्रेंड से दूर नहीं रहेंगी। दरअसल, एलेक्जेंडर एलिक्सिक ने अपने हाथ पर एक बेहद स्पेशल टैटू गुदवाया है। ये टैटू उन्होंने अपनी बाजू पर बनाया है जिसमें दिशा पाटनी का चेहरा और हाथ बनवाया गया है।

एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एलेक्जेंडर का वीडियो भी शेयर किया है। क्लिप में पहले दिशा, टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ पोज दे रही हैं। इसके बाद कैमरा एलेक्जेंडर के बाजू पर जूम किया जाता है, जहां उन्होंने दिशा का फेस टैटू बनवाया है। एलेक्जेंडर की बाजू पर दिशा का फेस टैटू काफी प्यारा लग रहा है।

दिशा पाटनी का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया है, लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब टाइगर का क्या होगा।' एक ने लिखा, 'टाइगर अभी जिंदा है।' एक और यूजर ने मजे लेते हुए कहा, 'टैटू में दिशा आदिवासी लग रही।'

दिशा पाटनी ने लंबे समय तक टाइगर श्रॉफ को डेट किया था, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को खुलेआम स्वीकार नहीं किया। वे हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते थे। हालांकि, कुछ महीने पहले ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिये। अब दिशा कथित तौर पर एलेक्जेंडर के साथ रिश्ते में हैं।

हाल ही में, दिशा और एलेक्जेंडर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने एलेक्जेंडर को अपना बॉयफ्रेंड बताते हुए देखा गया था।

साल 2015 में फिल्म 'लोफर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिशा पाटनी अब डायरेक्टर बन गई हैं। हाल ही में, उन्होंने 'क्यों करूं फिकर' म्यूजिक वीडियो से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है। जल्द ही एक्ट्रेस 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगी।

Read more about: disha patani bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X