..................... Disha Patani-Mouni Roy very bold avatar seen, video Viral - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड एक्ट्रेस Disha Patani-Mouni Roy का दिखा बेहद बोल्ड अवतार, फिटनेस देख फैंस हुए दीवाने

Disha Patani-Mouni Roy

Disha Patani-Mouni Roy: बॉलीवुड में फिटनेस क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy)और दिशा पाटनी (Disha Patani) हमेशा ही अपने बोल्ड अवतार में कहर ढाती हुई देखी जाती हैं। दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं और हमेशा ही साथ में घूमते हुए,पार्टी करते हुए और मस्ती करते हुए स्पॉट होती हैं। बीती रात टाइगर श्रॉफ की एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी और मौनी रॉय एक साथ डिनर डेट पर पहुंची। दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

दिशा पाटनी और मौनी रॉय का बोल्ड अवतार-

अपनी फिटनेस, अपने शानदार स्टाइल और बोल्ड अवतार के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली दिशा पाटनी और मौनी रॉय बी-टाउन की नई नई बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों अक्सर ही साथ में देखी जाती हैं। दोनों की दोस्ती फैंस को भी काफी पसंद आती है।

बीती रात दिशा पाटनी और मौनी रॉय अपने कुछ दोस्तों संग डिनर के लिए गई थी। इस दौरान मौनी रॉय हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही थी और अपनी हॉटनेस की वजह से लाइमलाइट में आ गई। वहीं बात दिशा पाटनी की करें तो उनकी फिटनेस और उनकी अदाएं भी देखने लायक थी। इस दौरान मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार भी नजर आए थे।

सोशल मीडिया पर मौनी रॉय और दिशा पाटनी के वीडियो और फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं। फैंस दोनों के वीडियो को देखकर एक्ट्रेस पर कमेंट कर रहे हैं और साथ ही तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। जाहिर है कि हमेशा की तरह ही इस बार भी दोनों ने सबको अपनी अदाओं का दीवाना बना दिया है।

बी-टाउन की बेस्ट फ्रेंड दिशा और मौनी-

बॉलीवुड स्टार दिशा पाटनी (Disha Patani) और मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों इंडस्ट्री की हॉटेस्ट बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर बनी हुई हैं। इन दोनों एक्ट्रेसेस को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। यही नहीं, ये दोनों बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेस साथ में वेकेशन एन्जॉय करने तक जाती हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती हैं।

Read more about: disha patani mouni roy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X