दो सहेली दोनों तबाही: गोवा में नए साल के खुमार में क्रेजी हुईं बॉलीवुड बेस्टी, लोग बोले-कोई तो संभाल लो इन्हे
Disha Patani Mouni Roy New Year Vacation: दुनिया भर में इन दिनों नए साल का जश्न है। हर कोई इसे अपने अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है। हालांकि तमाम लोग गोवा और पहाड़ों जैसे डेस्टिनेश के लिए न्यू ईसर वेकेशन को चुन रहे हैं। इस मामले में बॉलीवुड सेलेब्स भी भला कहां किसी से पीछे हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स न्यू ईयर वेकेशन पर हैं और अब इनकी तस्वीरें सामने आने का सिलसिला भी जोरों शोरो से बढ़ रहा है। इसी बीच दिशा पाटनी और मौनी रॉय की भी तस्वीरें सामने आई हैं। दिशा पाटनी और मौनी रॉय बॉलीवुड की सबसे चर्चित बेस्टी की जोड़ी है। दोनों इन दिनों अपने पार्टनर्स और दोस्तों के साथ गोवा में चिल कर रही हैं।
मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखने के बाद साफ है कि दोनों पूरी तरह से मस्ती के खुमार में हैं। इसके साथ ही एक से बढ़कर एक सेक्सी आउटफिट्स में दिशा और मौनी एक दूसके साथ खूब फन कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब दिशा और मौनी की ऐसी मस्ती में चूर तस्वीरें सामने आई हैं बल्कि दोनों आए दिन मुंबई में भी ऐसी पार्टी और फन करती दिखाई देती हैं।
दिशा पाटनी और मौनी रॉय दोनों ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर एक सेक्सी लुक्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बता दें कि दोनों ही फैशन और फिटनेस और पार्टी फ्रीक हैं। इसके साथ ही दोनों को ही वेकेशन और शानदार नजारे काफी पसंद हैं।


Click it and Unblock the Notifications













