ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा, दिशा पटानी ने 6 महीने के लिए खो दी अपनी याददाश्त, शॉकिंग !

बॅालीवुड में फिटनेस और ग्लैमर दोनों की साथ बात की जाए तो दिशा पटानी का चेहरा सामने आता है। यहां तक कि दिशा अपनी फिल्मों के स्टंट भी खुद करती हैं। रोजाना तकरीबन 2 से 3 घंटे वह जिम में बिताती हैं। हर तरह से अपनी फिटनेस का ध्यान रखने की कवायद में रहती हैं।

दिशा ने मिक्सड मार्शल आर्ट्स की भी ट्रेनिंग ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी तरह की ट्रेनिंग के कारण दिशा अपनी याददाश्त खो चुकी हैं। जी हां, हाल ही में मिड डे को दिए गए इंटरव्यू में दिशा ने इस बात का खुलासा किया है। दिशा ने कहा है कि एक बार स्टंट करते हुए मेरे सिर में चोट लग गई थी।

Disha Patani

इस वजह से मेरी याददाश्त छह महीने के लिए चली गई। दिशा ने बताया कि मैं 6 महीने के लिए अपनी जिंदगी को भूल गई थी। मुझे कुछ भी याद नहीं था। इसके बाद भी दिशा ने जिमनास्टिक और मिक्सड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग पूरी की। दिशा ने अखबार से कहा कि जब मैं शूटिंग नहीं करती हूं तो जिमनास्टिक और मार्शल आर्ट्स करती हूं।

मिक्सड मार्शल काफी आसान है। जिमनास्ट की प्रैक्टिस रोज करना जरूरी होता है। मेरा मानना है कि जब कुछ हड्डियां टूटेंगी तब जाकर आप कहीं पहुंच पायेंगे। बता दें कि भारत की शूटिंग के दौरान दिशा को घुटने में भी चोट लगी थी।

यहां पढ़िए पूरी डिटेल..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X