मलंग फिल्म के हर गाने और पोस्टर में छिपी है एक कहानी !

By Varsha Verma

"मलंग" के दिलचस्प ट्रेलर के बाद, फ़िल्म के गानों को देश की जनता द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। "मलंग" के निर्माताओं ने फिल्म के गानों, पोस्टर और ट्रेलर के माध्यम से फ़िल्म में होने वाले धमाके की एक झलक साझा की है। फिल्म में नज़र आने वाली पागलपंती के साथ, आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी के बीच रोमांस की एक शक्तिशाली खुराक के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा।

जब आदित्य और दिशा के बीच दमदार केमिस्ट्री के साथ फ़िल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ किया गया था तो यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था।

disha patani Malang Movie

वही, फ़िल्म का मजेदार और आकर्षक ट्रेलर रिलीज़ के कुछ ही समय में वायरल हो गया था। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित मलंग में अनिल कपूर और कुणाल केमू भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है जिनके पोस्टरों को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

पोस्टर और ट्रेलर के अलावा, मलंग के 'हर गाने' में एक कहानी छिपी है। जबकि "चल घर चलें" एक भावुक गीत है, वही मलंग के टाइटल ट्रैक में इलेक्ट्रिक बीट्स और ट्रान्स जैसी गुणवत्ता है।

फिल्म से जुड़ी जिज्ञासा के साथ, यह निश्चित रूप से इस साल की बहुप्रतीक्षित रिलीज में से एक है।

मलंग का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित, यह फ़िल्म 7 फरवरी 2020 में रिलीज़ होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X