Disha Patani ने उछल उछलकर ऐसे मारे किक, लोग बोले- 'लगता है Tiger की आत्मा आ गई'

अक्सर देखा जाता है कि फिल्मों के अलावा दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए छाई रहती हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है और उन्होने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो की खास बात ये है कि वो इस करह से फाइट प्रैक्टिस कर रहीं हैं कि आपको अभिनेता टाइगर श्रॉफ की याद आ जाएगी और वो उनके काफी क्लोज फ्रेंड भी हैं। दिशा पाटनी ने इस दौरान काफी शानदार मूव्स किए और उछलकर किक करती हुईं नजर आ रही हैं।
इसको देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो कितना मेहनत करती हैं और किस तरह से खुद को फिट रखती हैं। जैसे ही दिशा का ये वीडियो सामने आया लोग कई तरह के कमेंट्स उनको लेकर कर रहे हैं और एक ने तो ये तक कह डाला कि उनके अंदर टाइगर श्रॉफ की आत्मा आ गई है।
एक यूजर ने लिखा है, ''टाइगर की याद आ गई।'' एक ने लिखा, लगता है इनमें टाइगर की आत्मा आ गई है। जबकि एक ने लिखा था, अरे, ''इसका मतलब ये वीडियो टाइगर शूट कर रहा है।''
इसके अलावा कुछ सेलेब्स का रिएक्शन भी इसपर आ रहा है जो कि शानदार कमेंट्स कर रहे है। टाइगर श्रॉफ की मां आएशा श्रॉफ ने भी इसपर रिएक्शन दिया है और लिखा, ''ओह गुड दिशू।'' जबकि सामंथा रुथ ने भी इसपर रिएक्ट किया है।
हालांकि लोगों का लगा था कि टाइगर श्रॉफ भी कुछ लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कुछ समय पहले खबर आई थी कि दिशा और टाइगर के रिश्ते में कुछ दूरियां आई हैं लेकिन जिस तरह से आयशा ने कमेंट किया है ये सिर्फ एक अफवाह लग रही है। दोनों सितारे अपने अपने काम को लेकर बिजी हैं और काफी समय से वो किसी दमदार प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बने हैं।


Click it and Unblock the Notifications