..................... Disha Patani, khushboo patani enjoy pool dance seeing throwback video fans shocked said- Aniruddhacharya was right - Hindi Filmibeat

पाटनी सिस्टर्स का ऐसा पूल वीडियो देख दंग रह गए लोग, याद आया अनिरुद्धाचार्य का बयान, बोले- उन्होंने सही कहा था

Disha Patani khushboo patani

दिशा पाटनी और उनकी बहन खुशबू पाटनी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि दिशा की बहन खुशबू ने जब से अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद महाराज के लिए कड़वे बोल बोले हैं तब से ही लोग खुशबू पर निशाना साध रहे हैं। कुछ दिनों पहले खुशबू पाटनी के घर पर फायरिंग भी हुई थी, हालांकि किसी को चोट तो नहीं आई, लेकिन घर के आगे सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

जमकर ट्रोल हो रही हैं पाटनी सिस्टर्स

बता दें कि खुशबू पाटनी के घर पर हमला इसलिए हुआ है क्योंकि लोगों का मानना है कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज का अपमान किया है। उन्होंने प्रेमानंद महाराज के लिए कुछ ऐसा बोला है जिसे सुनकर लोगों को गुस्सा आया है। खुशबू ने अपने बयान में यह भी कहा था कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज के लिए कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन हां लिव इन में रहने वाले अनिरुद्धाचार्य जी के बयान पर उन्होंने जरूर उन्हें खरी खोटी सुनाई थीं। बता दें कि तब से ही पाटनी सिस्टर्स को ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में पाटनी सिस्टर्स के नए पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

पूल वीडियो देख आद बबूला हुए लोग

दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है की दिशा और खुशबू पूल में अपने दोस्त एलेक्स के साथ नजर आ रही हैं दोनों बहनें स्विमसूट पहनकर खास पल को अपने हिसाब से एंजॉय करती नजर आ रही हैं, लेकिन दोनों का ये अंदाज लोगों को पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं उनके स्टेटमेंट को सपोर्ट करता हूं। वहीं दूसरे ने लिखा- अनिरुद्धाचार्य महाराज ने एक दम सही कहा था। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- पाटनी सिस्टर्स को बॉयकॉट कर देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X