Patani Sisters Education: बॉलीवुड से लेकर आर्मी तक छाई है पाटनी सिस्टर्स, एक ने छोड़ी पढ़ाई, दूसरी की मैरिट

Disha Patani Khusboo Patani Education: ब्यूटी, ब्रेन और एक्शन का पावर पैक पाटनी सिस्टर्स इन दिनों काफी सुर्खियों में आ गई हैं। बरेली में दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के बाद जहां मामला की तफ्तीश जारी है तो वहीं दिशा पाटनी और खुशबू पाटनी का नाम जमकर न्यूज़ में बना हुआ है। दिशा और खुशबू दोनों ही बिंदास लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं। ऐसे में आज हम आपको दिशा और खुशबू की पर्सनल लाइफ के बारे में कई सारे हिडन फैक्ट्स बताने जा रहे हैं।
दिशा पाटनी और खुशबू की पढ़ाई से लेकर इंट्रेस्ट में काफी डिफ्रेंस हैं। दिशा पाटनी ने पढ़ाई के दिनों से ही मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में रुख कर लिया था, जबकि उनकी बहन खुशबू ने अलग रास्ता अपनाया। एक तरफ जहां दिशा फिल्मों और ब्रांड्स के जरिए पहचान बना चुकी हैं, वहीं खुशबू पाटनी भारतीय सेना में मेजर रह चुकी हैं और अब फिटनेस, वेलनेस और मेंटल हेल्थ के क्षेत्र में काम करती हैं।
दोनों बहनों की शैक्षिक पृष्ठभूमि और करियर प्रोफाइल एकदम अलग है, लेकिन समाज और पब्लिक लाइफ में दोनों की मौजूदगी लगातार सुर्खियों में बनी रहती है।
दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 को बरेली (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। उन्होंने शुरुआती शिक्षा बरेली में हासिल की थी। फिर एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ से बीटेक की पढ़ाई शुरू की, लेकिन इंजीनियरिंग कोर्स बीच में ही अधूरा छोड़ दिया। फिर उन्होंने मॉडलिंग से ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखा और तेलुगु फिल्म Loafer (2015) से डेब्यू किया। बॉलीवुड में उन्हें एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016) से पहचान मिली। इसके बाद Baaghi 2, मलंग, कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्मों में काम किया।
खुशबू पाटनी का जन्म नवंबर 1991 को बरेली (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। उन्होंने BBL पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा हासिल की और फिर DIT School of Engineering, ग्रेटर नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया। भारतीय सेना में मेजर बनकर उन्होंने लगभग 11 साल तक सेवा दी। रिटायरमेंट के बाद वह अब फिटनेस कोच, वेलनेस गाइड और मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर काफी एक्टिव हैं। वह सोशल सर्विस से भी जुड़ी हैं।


Click it and Unblock the Notifications